{"_id":"591c86da4f1c1b8e29f23173","slug":"ias-anurag-tiwari-found-dead-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थी महामृत्युंजय जाप की तैयारी, मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थी महामृत्युंजय जाप की तैयारी, मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम
Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बहराइच शहर के काननूगोपुरा मोहल्ला निवासी आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी का शव बुधवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सड़क पर पड़ा मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। बुधवार को ही अनुराग का जन्मदिन था। घर में महा मृत्युंजय जाप व पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच अनुराग की मौत की खबर मिली तो माता-पिता समेत पूरा परिवार बिलख पड़ा। (सिविल अस्तपाल में परिवारीजनों से बात करते पुलिसकर्मी व इनसेट में अनुराग तिवारी।)
2 of 7
कुछ ही देर में उनके घर पर रिश्तेदारों व परिचितों का तांता लग गया। परिवार को बिलखते देख ढांढस बंधाने पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गईं। फफकते हुए पिता बोले, बेटा नागवार में फूड कमिश्नर पद पर तैनात था। उसकी ईमानदारी से भ्रष्ट अफसर त्रस्त थे। जिसके चलते उन्होंने ही बेटे की हत्या कराई है। (घटना स्थल पर मौजूद आईजी, एसएसपी व अन्य।)
3 of 7
कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी डॉ. बीएन तिवारी किसान पीजी कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष पद से कुछ दिनों पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके तीन बेटों में मंझला बेटा अनुराग तिवारी वर्ष 2007 में कर्नाटक में आईएएस पद पर चयनित हुआ था। उसकी 27वीं रैक थी। इस समय वह कर्नाटक के नागवार में फूड कमिश्नर पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वर्ष 2008 में अनुराग का विवाह कानपुर के एक पीसीएस अधिकारी की पुत्री अरुणिमा पाठक से हुआ था। मगर माह भर में ही पति-पत्नी में अनबन होने पर तलाक हो गया। बुधवार 17 मई को अनुराग का जन्मदिन था। जिसके चलते वह मंगलवार को नागवार से लखनऊ पहुंचे। जहां उनके मित्र एलडीए के वाइस चेयरमैन पीएन सिंह ने अनुराग के ठहरने के लिए मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 19 बुक कराया था।
विज्ञापन
5 of 7
बुधवार सुबह अनुराग मार्निंग वॉक के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। सुबह नौ बजे के आसपास बहराइच स्थित घर में जन्मदिन पर पूजा-अर्चना और महा मृत्युंजय जाप की तैयारी कर रहे परिवारीजनों को अनुराग की लखनऊ में लाश मिलने की खबर मिली तो कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।