फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ के जिस होटल की पार्टी में शामिल हुई थीं महिमा चौधरी, वहां नौ कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, सील किया गया

Wed, 03 Mar 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Mar 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Hotel sealed in Lucknow after finding nine employees corona positive.
महिमा चौधरी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को होटल रेडिसन के नौ कर्मचारी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही होटल 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके अलावा 25 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



बता दें कि रेडिसन होटल में रविवार को हुई पार्टी में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आई थीं। पार्टी में शहर के गणमान्य शामिल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर पिछले साल 18 मार्च की घटना ताजा हो गई। तब पार्श्व गायिका कनिका कपूर शहर के दो होटलों में आयोजित वीवीआईपी पार्टी में शामिल हुई थीं। अगले दिन उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि, पार्टी में शामिल होने वालों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो सबने राहत की सांस ली।

बता दें कि राजधानी में रैंडम सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंट रोड स्थित रेडिसन होटल से 30 लोगों के सैंपल लिए। एंटीजन जांच में इनमें से नौ रसोइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में संभावित खतरे को भांपते हुए सभी को क्वारंटीन कर होटल 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव आए कर्मचारियों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे हैं। कांटेक्ट एवं ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले 60 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से 24 बाहर से आए थे। इसी तरह चिह्नित 14 अन्य लोगों के सैंपल लिए जाने हैं। बुधवार को भी होटल के कर्मचारियों की जांच होगी।

Hotel sealed in Lucknow after finding nine employees corona positive.
- फोटो : Pixabay

रसोइया संक्रमित निकलने से सतर्कता ज्यादा
डॉ. एमके सिंह ने बताया कि छह महीने बाद किसी बड़े सेंटर को सील किया गया है। होटल के नौ रसोइयाें के संक्रमित होने की वजह से संक्रमण की चेन बनने की आशंका है। इस वजह से हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। बीते तीन दिनों में होटल आने-जाने वालों का भी ब्योरा लिया गया है। मंगलवार को भेजे गए सैंपल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बाद होटल खोला जाएगा।

Hotel sealed in Lucknow after finding nine employees corona positive.
- फोटो : iStock

रिपोर्ट आने के बाद होटल में प्रवेश
होटल रेडिसन के विष्णु गुप्ता ने बताया कि नौ कर्मचारियों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात बरते जा रहे हैं। होटल में ठहरे लोग व कर्मचारी क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hotel sealed in Lucknow after finding nine employees corona positive.
- फोटो : pixabay

राजधानी में संक्रमण की दर फिर बढ़ने लगी है। मंगलवार को 25 नए मरीज मिले तो सिर्फ पांच ही डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 274 हो गई है। फरवरी में संक्रमण दर 0.25 से नीचे आ गई थी, लेकिन मार्च में इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को 5406 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 25 पॉजिटिव निकले। यह कुल सैंपल का 0.46 फीसदी है।

विज्ञापन
Hotel sealed in Lucknow after finding nine employees corona positive.
- फोटो : ANI

इंदिरानगर में चार, गोमतीनगर में तीन, चिनहट में दो, रायबरेली रोड इलाके में दो सहित अलग-अलग इलाके में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 19 लोगों को एंबुलेंस अलॉट की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 6,788 के सैंपल लिए। राजधानी में अब तक 81,666 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1186 की मौत हो गई, जबकि 80,455 डिस्चार्ज हो चुके हैं। करीब दो माह बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अपेक्षा पांच गुना नए मरीज मिले हैं। इस ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed