यूपीः पुलिस की पिटाई से मौत, बाद में हुआ जमकर उपद्रव
यूपी के गोंडा जिले में एक युवक की पुलिस द्वारा की पिटाई के बाद मौत हो गई। इस बात से आक्रोशित लोगों ने जबर्दस्त उपद्रव किया। दरोगा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
यूपीः पुलिस की पिटाई से मौत, बाद में हुआ जमकर उपद्रव
गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के सुकरौलिया गांव मे पुलिस की पिटाई के चलते गुरूवार की रात एक दलित युवक की मौत हो गई थी। पुलिस की इस कथित गुंडागर्दी से नाराज इलाके के हजारो लोग शुक्रवार की सुबह सडक पर उतर आए और मृतक युवक का शव सडक पर रखकर गोंडा उतरौला मार्ग जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दरोगा व दो सिपाहियो के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
यूपीः पुलिस की पिटाई से मौत, बाद में हुआ जमकर उपद्रव
सुकरौलिया गांव निवासी दलित राम बचन (32) ने थाना क्षेत्र के ही रेहारी मजरे मे करीब एक बीघा जमीन ले रखी है। राम बचन की पत्नी केवला देवी के मुताबिक गुरूवार को उसके पति रेहारी स्थित खेत पर गए थे। शाम को करीब पांच बजे वापस लौटते समय धानेपुर थाने पर तैनात दरोगा रवींद्र यादव ने अपने दो सिपाहियो राजरोशन कनौजिया व राम मिलन यादव के साथ मिलकर राम बचन को रोक लिया।
यूपीः पुलिस की पिटाई से मौत, बाद में हुआ जमकर उपद्रव
आरोप है कि दरोगा व सिपाहियो ने राम बचन पर कच्ची शराब बनाने का आरोप लगाकर उससे पैसे की मांग की। जब उसने शराब बनाने की बात से इंकार किया तो तीनो लोगो ने उसे लाठियो से जमकर पीटा। साथ ही उसके जेब मे रखा पंद्रह सौ रूपया भी निकाल लिया। पिटाई के बाद घायल अवस्था मे किसी तरह घर पहुचे राम बचन ने परिजनो को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनो ने बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
यूपीः पुलिस की पिटाई से मौत, बाद में हुआ जमकर उपद्रव
शुक्रवार की सुबह मृतक राम बचन का शव सडक पर रखकर गोंडा उतरौला मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणो आरोपी पुलिस कर्मियो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हे तत्काल निलंबित करने,थानाध्यक्ष को हटाने व मृतक परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर धानेपुर पहुचे क्षेत्राधिकारी सदर अखंड प्रताप सिंह ने लोगो को समझाने की कोशिश की तो लोग भडक उठे और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।