{"_id":"66e7035b8045b98f820b0e41","slug":"gonda-22-villages-sorrounded-by-sarayu-river-flood-water-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gonda: लाल निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 22 गांव पानी से घिरे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: लाल निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 22 गांव पानी से घिरे, तस्वीरें
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सरयू नदी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। नदी के तटवर्ती करीब 22 गाव के इलाके बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। एल्गिन-चरसड़ी तटबंध से सटकर नदी बह रही है। वहीं भिखारीपुर-सकरौर तटबंध से सरयू टकरा रही है। करनैलगंज व तरबगंज तहसील के कई गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
रविवार तक अकेले करनैलगंज तहसील के करीब डेढ़ दर्जन गांव पूरी तरह से सरयू के बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। तो वहीं बाराबंकी व गोंडा जिले के सीमावर्ती गांवों में पानी भरने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, अब बैराजों से हो रहे डिस्चार्ज में कमी आ चुकी है। जो डिस्चार्ज शनिवार को 5 लाख 14 हजार क्यूसेक था वह रविवार को 3 लाख 70 हजार के करीब आ गया। लेकिन इसका असर सोमवार से दिखना शुरू होगा। जब पानी घटते समय कटान की शुरुआत होगी।
3 of 6
गोंडा में सरयू नदी का जलस्तर बढने से आई बाढ़।
- फोटो : amar ujala
तहसील प्रशासन ने शनिवार की रात बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2 हजार लंच पैकेट आदि का वितरण कराने का दावा किया। तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार ने रविवार को ढाई हजार लंच पैकेट की डिमांड की है। उधर बाढ़ खंड के अभियंता लगातार बांध पर कैम्पकर बांध का दौरा कर रहे है क्योंकि, बाढ़ का पानी अब बांध से सटकर बह रहा है। बांध पर मौजूद सहायक अभियंता अमरेश सिंह ने बताया कि फिलहाल कटान रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गोंडा में सरयू नदी का जलस्तर बढने से आई बाढ़।
- फोटो : amar ujala
पानी अधिक होने से बांध की निगरानी कराई जा रही है। तरबगंज तहसील में शनिवार की रात से ही ब्यौंदा माझा, दत्तनगर, साकीपुर, जैतपुर, माझाराठ, दुर्गागंज में बाढ़ का पानी तेजी से पहुंच गया है। रविवार को बाढ़ से पूरी तरह पानी से घिरे ब्यौंदा माझा में लोग गृहस्थी के सामान, मवेशी व परिवार के साथ पलायन करते दिखे। बाढ़ प्रभावित गावों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी है। सरकारी व निजी नावों से लोग प्रभावित स्थान से सुरक्षित जगह जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सरयू नदी में आई बाढ़।
- फोटो : amar ujala
ब्यौंदा माझा में नाव पर सवार लोगों का पानी में डूब रहे मवेशियों के बच्चों को बचाकर किनारे ले जाने का मार्मिक वीडियो भी वायरल हुआ। ग्राम प्रधान केशवराम यादव ने बताया कि इस बार तेजी से बढ़े जलस्तर से लोग घबरा गए हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।