लखनऊ के मोहनलालगंज में रेस्पेक्ट ब्रांड से मीठी सुपारी, माउथ फ्रेशनर व सुगंधित सुपारी बनाकर सप्लाई करने वाली फर्म अंचित प्रोडेक्टस पर एफएसडीए ने छापा मारा। देखें तस्वीरें।
2 of 5
घटिया सामग्री
- फोटो : amar ujala
यहां सफाई के मानकों की अनदेखी के बीच कच्चा माल रखा मिला। टीम ने कच्ची सामग्री में इस्तेमाल को रखे दो बोरी छुहारे (80 किग्रा) 86 बोरे सुपारी (2600 किग्रा) को नष्ट कराया। इसकी कीमत पांच लाख रुपये थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा की अगुवाई में जांच टीम ने मीठी सुपारी खुली, मीठी सुपारी आदर ब्रांड, माउथ फ्रेशनर रेस्पेक्ट ब्रांड, सुंगधित सुपारी अनोखी ब्रांड, साबुत छुहारा आदि के 11 नमूने सीज कर जांच को भेजे। निगेटिव रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
3 of 5
घटिया सामग्री
- फोटो : amar ujala
इस फैक्ट्री से तैयार माल की राजधानी सहित आस-पास के आधा दर्जन जिलों में सप्लाई होती थी। ग्रामीण इलाकों में खपत ज्यादा थी। सीएफएसओ ने बताया कि फैक्ट्री परिसर की जांच का काम देर रात हो जाने से पूरा नहीं हो सका। बुधवार को भी टीम पड़ताल कर फैक्ट्री चलने देने या फूड लाइसेंस निलंबित करने पर फैसला करेगी। फिलहाल फैक्ट्री परिसर को अभिहीत अधिकारी टीआर रावत की मौजूदगी में सीज कर एफएसडीए ने ताला डाल दिया है।
4 of 5
घटिया सामग्री
- फोटो : amar ujala
लाइसेंस व पंजीकरण भी नहीं
टीम को अंचित प्रोडक्टस के संचालक लाइसेंस व पंजीकरण के कागजात तुरंत नहीं दिखा पाए। सीएफएसओ का कहना है जांच बाद ही पता चल सकेगा कि लाइसेंस था कि नहीं। लाइसेंस न मिला तो कारखाने को सीज किया जाएगा।
दूध, दही व पनीर के दस नमूने भी सीज
एफएसओ की अन्य टीम ने चारबाग व बासमंडी की दूध मंडी, दूध डेयरी पर बेची जा रही सामग्री की जांच को अभियान चलाया। टीम ने दूध के पांच व दही, पनीर, देसी घी और मक्खन का एक-एक नमूना सीज कर जांच को भेजा।