लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें स्मार्ट बनाने का काम भी कर रही है। यही वजह है कि स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों को जहां फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी, वहीं 10 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रा बैलेंस भी दिया जाएगा।
लखनऊ मेट्रो गो स्मार्ट कार्ड से फ्री वाईफाई सहित, मिलेंगी ये सुविधाएं, आज से बिक्री शुरू
बिना कतार में लगे साथी यात्री के लिए भी खरीदें टिकट
स्मार्ट कार्ड की मदद से टोकन खरीदने की सुविधा भी बिना कतार में लगे मिलेगी। यह काम सभी स्टेशनों पर लगी दो-दो टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) से होगा। स्मार्ट कार्ड से ही टोकन के लिए भुगतान किया जा सकेगा। ऐसे में साथी यात्री के लिए भी टोकन लेने को सामान्य कतार में नहीं लगना होगा। स्मार्ड कार्ड से स्टोर वैल्यू टिकट, ट्रिप टिकट, पीरिएड टिकट, टूरिस्ट टिकट, स्पेशल डे टिकट को भी लिया जा सकेगा।
यहां से लें स्मार्ट कार्ड
- चारबाग मेट्रो स्टेशन
- ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन
- मेट्रो भवन, अंबेडकर पार्क के सामने
- नाका हिंडोला, एचडीएफसी बैंक
- आलमबाग, एचडीएफसी बैंक
ऐसे कर पाएंगे स्मार्ट कार्ड रिचार्ज
- स्टेशन पर लगी टॉम और टीवीएम मशीन से डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके।
- नेटबैंकिंग या कार्ड से एलएमआरसी की वेबसाइट से ऑनलाइन रिचार्ज करवाकर।
- अपनी बैंक को स्टेंडिंग इंस्ट्रक्शन देकर, इसके लिए कार्ड को ऑटोमेटिक गेट या एड वैल्यू मशीन पर टच करना होगा
- कस्टमर केयर काउंटर से भी कैश देकर रिचार्ज कराएं।
ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
- इसमें 100 रुपये सिक्योरिटी मनी होगा।
- 100 रुपये तक की यात्रा की जा सकेगी। इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैल्यू मिलेगी।
- वैल्यू खत्म होने पर 50 रुपये के गुणक में कराया जा सकेगा रिचार्ज।
ऐसे काम करेगा कार्ड
- स्टेशन परिसर में घुसते समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट की स्क्रीन पर कार्ड लगाएं।
- गेट खुलते ही अंदर जाएं।
- एक से दूसरे स्टेशन तक यात्रा के बाद निकलते समय भी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट की स्क्रीन पर कार्ड टच कराएं।
- ऑटोमेटिक फेयर कलक्शन गेट किराये की गणना कर स्मार्ट कार्ड की वैल्यू से कटौती कर क्लीयरेंस हाउस को सूचना देगा।
- अपना स्मार्ट कार्ड किसी को न दें। इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।
- वाईफाई एक्टिवेट करने को एलएमआरसी की वेबसाइट पर जाकर लिंक किया जा सकता है।
स्मार्ट गो कार्ड आज सुबह दस से चार बजे तक बिकेंगे, इसके बाद 4 सितंबर को बिकेंगे फिर 6 तारीख के बाद से रेग्युलर बिकने शु्रू हो जाएंगे।