फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा-बसपा गठबंधन: सीटों के बंटवारे में माया की पसंद को मिली तरजीह, नगीना से लड़ सकती हैं चुनाव

Sat, 23 Feb 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Feb 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
formula of distribution of seats between sp and bsp.
- फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे में 2014 के लोकसभा चुनाव में रनर अप या ज्यादा वोट लेने का फार्मूला नहीं चला। सीटों के बंटवारे में बसपा सुप्रीमो की पसंद को तरजीह दी हई है। बसपा ने सपा से कई ऐसी सीट ले लीं जिन पर वह 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं थी। इसी तरह बसपा की दूसरे नंबर की कुछ चुनिंदा सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी।  



मायावती व अखिलेश यादव ने बीते 12 जनवरी को लोकसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ने का एलान किया था। मायावती ने उस समय सपा और बसपा को बराबर 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

दो सीटें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए और दो अन्य दलों के लिए छोड़ने की घोषणा की थी। अन्य दलों में राष्ट्रीय लोकदल शामिल था। दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे में एक महीने आठ दिन लग गए। बसपा व सपा क्रमश: 38 व 37 सीटों पर चुनाव लडे़ंगे।

formula of distribution of seats between sp and bsp.
- फोटो : amar ujala

सूची से जाहिर है कि सीटों की पसंद में मायावती की राय को तवज्जो दी गई है।  अमेठी, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मथुरा व बागपत लोकसभा क्षेत्र का सूची में जिक्र नहीं है। पूर्व की घोषणा के मुताबिक दो सीटों पर कांग्रेस व तीन पर रालोद लड़ेगा। रालोद के लिए सपा ने अपने कोटे की एक सीट और दी है। इस तरह रालोद गठबंधन का हिस्सा बन गया है।

formula of distribution of seats between sp and bsp.
- फोटो : amar ujala

नगीना से चुनाव लड़ सकती है मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। सीट बंटवारे में बसपा ने बिजनौर जिले की बिजनौर व नगीना, दोनों लोकसभा सीट ले ली हैं। वर्ष 2014 में इन दोनों सीटों पर सपा दूसरे नंबर पर और बसपा तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
formula of distribution of seats between sp and bsp.
- फोटो : amar ujala

मायावती 1989 में बिजनौर से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं। उस समय बिजनौर सुरक्षित सीट थी। नए परिसीमन के बाद बिजनौर सीट सामान्य हो गई और नगीना (सुरक्षित) नई सीट बन गई है। मायावती इस इलाके से वाकिफ हैं। नगीना सीट पर मुस्लिम व दलितों की तादाद 55 फीसदी से अधिक है। सात-आठ फीसदी जाट मतदाता भी है। रालोद से गठबंधन की स्थिति में उन्हें इसका लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
formula of distribution of seats between sp and bsp.
- फोटो : SELF

सपा की इन रनर अप सीटों पर लड़ेगी बसपा
बसपा के हिस्से में जो सीट आई हैं उनमें बिजनौर, नगीना, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, आंवला, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, लालगंज, में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। इसी तरह सपा के खाते में जो सीट आई हैं उनमें हाथरस, खीरी, हरदोई, बांदा, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, चंदौली, महाराजगंज, में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed