रायबरेली सड़क हादसा: मंगलवार की रात ऐसी मनहूस घड़ी आई, जिससे दो परिवारों के सपने बिखर गए। राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे सही सलामत बच गए। वही रचित अग्रवाल घायल तो है लेकिन उनकी जिंदगी भगवान ने बचा ली जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। इस खबर को घटनास्थल से देख कर जिला अस्पताल तक जिसने भी सुना वह रो पड़ा। बताया जाता है कि परिवार में किसी बच्चे का जन्मदिन था उसी की खुशी के लिए दोनों परिवार बाबा होटल में खाना खाने गए थे।
Raebareli road accident: कार पर पलटा ट्रक, बिखर गए दो परिवार, थम नहीं रहे घर वालों के आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह हुआ था हादसा
भदोखर थाना क्षेत्र में इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इससे कार पर सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। जबकि दो अन्य लोग दूसरे परिवार के हैं। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। तीन लोगों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों में से एक को प्राइवेट नर्सिंग होम, जबकि 2 को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत ठीक होने पर एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया।
व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल (45) और उनकी बहू सोनम अग्रवाल (35) अपने दो बच्चों आदित्य (11) और तनसी (9) जबकि रचित अग्रवाल अपनी पत्नी रुचिका अग्रवाल (35) अपने बच्चों रेयांश (6) रइसा (9) के साथ जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर रायबरेली प्रयागराज हाईवे पर बाबा ढाबा में खाना खाने गए थे। सभी खाना खाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। (अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी।)
कृपालु इंस्टीट्यूट के पास लखनऊ की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक असंतुलित होकर कार के ऊपर पलट गया है। इससे कार पर सवार सभी आठ लोग कार के अंदर ही दब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कार सवार लोग चीखते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग ट्रक को हटाने में कामयाब नहीं हो पाए। काफी देर बाद क्रेन की व्यवस्था कराई गई। क्रेन की मदद से कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।
आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने रेयांश पुत्र रचित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल, सोनम अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल, रइसा पुत्री रचित अग्रवाल और रुचिका अग्रवाल पत्नी रचित अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया।