फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहनलालगंजः वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे मासूम, तस्वीरें

Sat, 14 Dec 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in van in mohanlalganj
वैन में लगी लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मोहनलालगंज में गदियाना गांव के पास शुक्रवार दोपहर फर्राटा भर रही न्यू सिटी स्कूल की वैन में आग लग गई। इसमें चालक के अलावा छह बच्चे थे। हालांकि, चालक तुरंत बच्चों को निकालकर वैन सुरक्षित स्थान पर ले गया। पुलिस के मुताबिक, वैन में अवैध रूप से गैस सिलिंडर लगा था। जांच चल रही है।

fire broke out in van in mohanlalganj
वैन में लगी लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बिंदौवा स्थित न्यू सिटी स्कूल की वैन गुमानीखेड़ा नगराम निवासीरामप्रेमी चलाता है। दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद वह हुलासखेड़ा, महमूदपुर, मिलाखेड़ा, डाढ़ा सिकंदरपुर, बाजखेड़ा गांव के 12 बच्चों को घर छोड़ने निकला। रामप्रेमी के मुताबिक, हुलासखेड़ा व महमूदपुर में बच्चे उतारने के बाद वैन में छह विद्यार्थी बचे थे। इन्हें मिताखेड़ा, बाजखेड़ा, डाढा सिकंदरपुर छोड़ने जाते समय गदियाना गांव की नहर के पास शॉर्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। इस पर उसने शोर मचाते हुए बच्चों को निकालना शुरू किया।

fire broke out in van in mohanlalganj
वैन में लगी लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच ग्रामीण भी जुट गए। कक्षा दो के यश व नर्सरी के युगांश सहित छह बच्चों को निकालने के बाद चालक वैन सुरक्षित जगह ले गया। दमकल ने आग पर आधे घंटे में काबू पाया। वहीं, सपा विधायक अंबरीश पुष्कर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in van in mohanlalganj
वैन में लगी लगी आग - फोटो : अमर उजाला

चालक ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को कई बार कॉल किया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्कूल प्रबंधक से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, पर कॉल रिसीव नहीं हुई।

विज्ञापन
fire broke out in van in mohanlalganj
वैन में लगी लगी आग - फोटो : अमर उजाला
खटारा वैन में ढोते हैं बच्चे
मोहनलालगंज में कई स्कूलों में बच्चे लाने को लिए खटारा वैन लगी हुई हैं। इनमें न तो अग्निशमन यंत्र हैं और न ही फर्स्ट एड बॉक्स। एक वैन कई शिफ्ट में बच्चों को ढोती है। इस कारण चालक भी तेज रफ्तार में वैन चलाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed