फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्रुव कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में लाखों का सामान राख, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2021 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Feb 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Dhruv complex in Lucknow.
आग - फोटो : amar ujala

लखनऊ स्थित चौक के सुभाष मार्ग पर स्थित ध्रुव कॉम्प्लेक्स में बुधवार रात अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट की चपेट में आने से किराना व बेकरी के होल सेल की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीमों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Fire broke out in Dhruv complex in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, सुभाष मार्ग पर ध्रुव अवस्थी का कॉम्प्लेक्स है। जिसमें पांडेय गंज निवासी राजेश विरानी की किराना व बेकरी सामानों की थोक की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गये। रात करीब 12 बजे बिजली के मीटर के पास से चिंगारी निकली। जो दुकान के अंदर चली गई। देखते-देखते दुकान के अंदर रखा सामान सुलगने लगा। जब तक कोई समझ पाता चिंगारियां तेज लपटों में बदल गईं।

Fire broke out in Dhruv complex in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पता चलने पर वहां सो रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गये। राजेश विरानी व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को दूर किया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। सूचना पाकर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in Dhruv complex in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

प्लास्टिक की थैलियों ने बढ़ाई दिक्कत
एफएसओ चौक के मुताबिक, आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकान के अंदर प्लास्टिक के थैले में पैक किये गये सामान ने आग को भड़का दिया।

विज्ञापन
Fire broke out in Dhruv complex in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अग्निशमन कर्मचारियों को दुकान का शटर काटना पड़ा। इसके लिए फायर मिक्स टेंडर का प्रयोग करना पड़ा। अंदर काफी धुआं होने के कारण कर्मचारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जाना पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एफएसओ के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में फायर फाइटिंग का इंतजाम नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed