फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पर आया एक्ट्रेस माही गिल का दिल, कहा अगर ये हो जाए तो इससे अच्छा कोई प्रदेश नहीं

Wed, 24 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
film actress mahi gill reached barabanki for shooting
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala
फिल्म अभिनेत्री माही गिल मंगलवार को शूटिंग के सिलसिले में बाराबंकी पहुंची। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने ठेले पर चाट खाई और शहर की सड़कों पर कार चलाई। इसकी भनक लगते ही शहर के लोग शूटिंग देखने को उमड़ पड़े। भीड़ को संभालने के लिए उनके निजी सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

film actress mahi gill reached barabanki for shooting
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala

माही गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूपी में ट्रैफिक तो बहुत है पर सिग्नल नही। यहां पर जिसने गाड़ी चला ली वो दुनिया में कहीं भी ड्राइविंग कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी में अगर शिक्षा (स्कूल) व स्वास्थ्य (अस्पताल) ठीक हो जाएं तो इससे बेहतर कोई प्रदेश नहीं ।

film actress mahi gill reached barabanki for shooting
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala

माही बोलीं मीटू का चलन काफी अच्छा है इससे महिलाओं का उत्पीड़न काफी हद तक रोका जाएगा। मीटू कंपेन में कई लोग बेनकाब हुए हैं। महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न और शोषण को रोकने के लिए इसे और बल मिलना चाहिए। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
film actress mahi gill reached barabanki for shooting
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala
फिल्म के प्रोड्यूसर पवन सिंह, डायरेक्टर मनोज झा ने बताया कि यह फिल्म दो भाइयों की कहानी है। जिसकी करीब 90 प्रतिशत शूटिंग लखनऊ व आसपास 35 किलोमीटर की परिधि में हुई है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा समेत लखनऊ के करीब डेढ़ सौ लोगों को काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
film actress mahi gill reached barabanki for shooting
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala
माही गिल ने देवा मार्ग, छाया चौराहा सहित शहर की कई जगहों पर शूटिंग की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed