फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्वीरें...

Sun, 20 Sep 2015 11:33 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

fight between police and bjp workers in kanpur

यूपी के कानपुर शहर में होमगार्डों के साथ मारपीट करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने और पीटने पर भड़के भाजपाइयों ने शनिवार शाम किदवईनगर थाने के अंदर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी को पीट दिया तो भारी बवाल हुआ।

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

fight between police and bjp workers in kanpur

गुस्साई पुलिस ने भाजपाइयों पर जमकर लाठी चटकाईं और भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया को भी लाठियों से पीटा। थाने के भीतर और बाहर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया। एसपी सहित कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

fight between police and bjp workers in kanpur

थाने पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस ने हंगामा करने वाले सात भाजपाइयों को गिरफ्तार किया है। रात तक भाजपाई थाने के अंदर और बाहर जमे हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने वाले तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

fight between police and bjp workers in kanpur

सप्ताह भर पूर्व किदवईनगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के पास तीन होमगार्डों के साथ कुछ नशेबाज लड़कों ने मारपीट की थी। इस मामले में डी ब्लाक निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह पर रिपोर्ट की गई थी। शनिवार शाम साढ़े चार बजे थाने के तीन सिपाही प्रशांत की चाय की दुकान पर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

fight between police and bjp workers in kanpur

इस पर प्रशांत और उसकी मां माला सिपाहियों से भिड़ गईं और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। सिपाही आशुतोष, राकेश और धीरेंद्र ने बाबूपुरवा फोर्स की मदद से प्रशांत को उठवा कर थाने पहुंचा दिया। इसके कुछ देर बाद ही छावनी के भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में वहीं पर बैठकर धरना देने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed