{"_id":"5a5076fa4f1c1bf41c8b4606","slug":"extreme-cold-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों सा सर्द हुआ लखनऊ, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों सा सर्द हुआ लखनऊ, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें खबर
Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग मस्ती करने से नहीं चूके
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार जनवरी की रात तापमान 8.1 डिग्री और 5 जनवरी की रात 3 डिग्री। पहाड़ी वादियों सी कड़ाके की ठंड में शुक्रवार तड़के शहरी सीजन के अब तक सबसे ठंडे दिन की पहली सुबह में ठिठुरे। पहाड़ों से आती बर्फीली गलन भरी हवा से राजधानी में पारा एकदम से धड़ाम हुआ।
2 of 8
मस्ती करती लड़कियां
- फोटो : amarujala
जनवरी के पहले हफ्ते में भीषण ठंड का आलम यह रहा कि दिन में धूप के बावजूद गलन भरी सर्दी लोगों को ठिठुराती रही।एकदम से लुढ़के 3 डिग्री के पारे का असर घरों से लेकर दफ्तरों, बाजारों तक में दिखा। अमूमन दोपहर में भारी भरकम गर्म कपड़ों से दूरी बनाने वाले शहरी भी तीन डिग्री वाली गलन भरी ठंड के चलते कपड़ों से लदे दिखे।
3 of 8
कड़ाके की ठंड में बाहर निकलते लोग
- फोटो : amarujala
दोपहर करीब दो बजे के बाद निकली धूप ने दीदार भले ही करवाए पर गलन से राहत नहीं दी। दिनभर रुक -रुक कर चली बर्फीली हवाओं के झोंको ने कंपाया तो शाम को हावी हुई गलन ने बिना दस्तानों के चलने वालों के हाथ तक सुन्न किये। घरों के बाहर लोग अलाव ही खोजते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ठंड में मस्ती करती लड़कियां
- फोटो : amarujala
बाजारों में भी नजारा अलावों के आसपास ही सिमटा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक मौसम के इस हांड़ कंपाते रवैये से राहत केआसार नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कड़ाके की ठंड में बाहर निकलते लोग
- फोटो : amarujala
अचानक गलन भरी ठंड से पारा क्यों सरका ?
- अक्सर दिसंबर केआखिर और जनवरी केशुरुआती दिनों में यह स्थिति आती है। जब लंबे समय से घना कोहरा छा रहा हो। ऐसे में पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं गलन भरी ठंड को और तीखी कर रही हैं। इस कारण लखनऊ समेत अधिकतर प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।