फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां सलामती के लिए व्रत रख इंतजार करती रही, आई ओजस की मौत की खबर

Sat, 06 Jan 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
kajal and ojas suicide case side story of family
lucknow

कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी अंजू तिवारी अपने इकलौते बेटे ओजस की लंबी उम्र और उसकी खुशहाली के लिए शुक्रवार को सकट का व्रत रखा था। भरोसा था कि बृहस्पतिवार शाम से लापता ओजस हमेशा की तरह तिल का बकरा काटने घर जरूर आएगा। इसके बाद वह पानी पीकर व्रत खोलेगी, लेकिन बेटा रात को ही खुदकुशी कर चुका था।

kajal and ojas suicide case side story of family
ओजस की मां।

अंजू को मलाल था कि बेटे ने उन्हें अपने दिल की बात नहीं बताई। मॉर्च्युरी पर बिलख रही अंजू एक ही रट लगाई थी कि अब वह भी जान दे देगी। परिवारीजन के ढांढस बंधाने पर और बिफर पड़ी। कहा कि इकलौते बेटे की सलामती के लिए 19 साल से सकट का व्रत रखती चली आ रही है।

kajal and ojas suicide case side story of family
सुसाइड

वह 9 जुलाई 1998 को जन्मा था। पास में खड़े रो रहे पति आनंद तिवारी से पूछा कि उस दिन बृहस्पतिवार था। फिर छाती पीटते हुए बोली कि वो बृहस्पतिवार को आया था और बृहस्पतिवार को ही हमेशा के लिए चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal and ojas suicide case side story of family
सुसाइड

बोली कि जान देने के बजाय अपने दिल की बात बता देता, वह खुद रिश्ता तय करने काजल के घर चली जाती। आनंद ने बताया कि बेटी अंशिका बीटेक पास करने के बाद दिल्ली में जॉब करती है और ओजस ने इलेक्ट्रानिक मीडिया व फिल्म क्षेत्र में जाने का इरादा बनाया था। ओजस ने मैक के लिए एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी। बोले कि 2005 में उन्होंने भी ‘हमार गुड़िया’ नाम के डॉक्युमेंट्री बनाई थी। 

विज्ञापन
kajal and ojas suicide case side story of family
रजिस्टर पर लिखी बातचीत।

वहीं, मॉर्च्युरी पर रो रहे काजल के परिवारीजनों ने बताया कि पिता रत्नाकर पांडेय एक बिल्डर के यहां अकाउंटेंट हैं और मां बेबी घर संभालती हैं। बड़ी बेटी प्रतिभा की शादी हो चुकी है। काजल से छोटी स्वाति व बेटा वत्सल अभी पढ़ाई कर रहे हैं। कहा कि काजल पढ़ाई के साथ घरेलू काम में मां का हाथ बंटाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed