फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

Sun, 13 Sep 2015 08:36 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

explosion in a house of lucknow, 3 died

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे श्रीनाथनगर में रविवार सुबह भीषण विस्फोट के साथ एक मकान उड़ गया। उसमें रहने वाले बुजुर्ग दंपती मलबे में दब गए, जबकि धमाके के साथ उड़ी बेटी का शव कमरों के पीछे खाली स्थान में जा गिरा।

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

explosion in a house of lucknow, 3 died

घर के सामने स्थित प्लॉट की चारदीवारी ढह गई। कमांडो व बम निरोधक दस्ता लेकर पहुंची पुलिस ने जीसीबी की मदद से मलबे से शव निकाले। मलबे में गैस सिलेंडर सुरक्षित निकला, जबकि फ्रिज के चीथड़े उड़े थे। (जांच करते अधिकारी।)

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

explosion in a house of lucknow, 3 died

पुलिस व एटीएस की टीम ने छानबीन की और कुछ अवशेष परीक्षण के लिए कब्जे में लिए हैं। तहकीकात में खुलासा हुआ कि हादसे में मारा गया बुजुर्ग बगैर लाइसेंस गुपचुप तरीके से पटाखे बनाता था और समारोहों में आतिशबाजी का ठेका लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

explosion in a house of lucknow, 3 died

धमाके से उड़े दो कमरे, बेटी छत के साथ खाली प्लॉट में जा गिरी
सीओ आलमबाग राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर खेड़ा के मोहल्ला श्रीनाथनगर में सुबह 5:45 बजे जुम्मन (60) के घर में विस्फोट हुआ। धमाके के साथ उसके दोनों कमरे उड़ गए। बेटी सिमरन कमरे की छत के साथ उछलकर पीछे खाली स्थान में जा गिरी। सामने स्थित प्लॉट की चारदीवारी ढह गई।

विज्ञापन

लखनऊ में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 3 लोगों की मौत

explosion in a house of lucknow, 3 died

जेसीबी से मलबा हटाकर निकाले गए शव
मोहल्ले के ही नाहर सिंह मीना ने सिलेंडर में विस्फोट का शक जाहिर करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन के आला अफसर, मानकनगर, कृष्णानगर, आलमबाग थाने की पुलिस व फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed