{"_id":"5d23078a8ebc3e6caf0cd784","slug":"dinesh-sharma-and-swatantra-dev-singh-visits-agra-bus-stand-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री ने देखा आगरा बस हादसे का भयावह दृश्य, बोले- अब ये होंगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री ने देखा आगरा बस हादसे का भयावह दृश्य, बोले- अब ये होंगे इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे के दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
हादसे की विभीषिका देख वो भी व्यथित नजर आए। परिवहन मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुबह तीन से पांच के बीच ड्राइवर को नींद आने से अक्सर हादसे होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ड्राइवरों को अलर्ट रखने के लिए कोई सिस्टम विकसित किया जाए। हम इस पर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि सुबह के समय जरूरी है कि बसों के ड्राइवर रुकें और चाय पियें। जिससे कि वह अलर्ट रह सकें और हादसे न हों।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री के साथ विधायक राम प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद शवों को पानी से निकाला गया और गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं जताई है साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में घायल युवक अंकुर के अनुसार एसी जनरथ बस लखनऊ से रविवार रात को चली थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पहुंचते ही हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस यमुना एक्सप्रेस वे से 60 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।