फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Defense Expo 2020: रोमांच की नगरी में उमड़ा जन सैलाब, सवा लाख ने देखा शौर्य का शो, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Feb 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Defense Expo 2020 Long line at audience on Entry gate
Defense Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो में तीन दिन तक बिजनेस मीटिंग व वीआईपी मूवमेंट के बाद शनिवार को आम जनता की बारी आई। देश की सैन्य शक्ति की एक झलक पाने को लखनवी वृंदावन सेक्टर-15 में बसी रोमांच की नगरी में उमड़ पड़े। एक्सपो में एंट्री फ्री होने के चलते सुबह नौ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हुई और 10 बजे तक एक्सपो के पांचों प्रवेश द्वारों पर लंबी लाइनें लग गईं। 
Defense Expo 2020 Long line at audience on Entry gate
दर्शकों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गेट संख्या 5 व 7 पर तो भीड़ का दबाव इस हद तक बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन को एंट्री के लिए डायवर्जन कर दूसरे गेटों को खोलना पड़ा। दोपहर 11.30 बजे लाइव एयर शो शुरू होने के बाद तो एक्सपो में प्रवेश के लिए एंट्री गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति संभालने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को आगे आना पड़ा। एक्सपो प्रशासन ने शनिवार को सवा लाख दर्शकों के पहुंचने की बात कही। 
Defense Expo 2020 Long line at audience on Entry gate
दर्शकों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा व अलीगढ़ तक से आए दर्शक
वृंदावन में शनिवार को दर्शकों को एक्सपो में सिर्फ आईडी देख कर निशुल्क प्रवेश देने के लिए गेट संख्या 1, 2, 4, 5, 6, 7 से व्यवस्था की गई थी। गेट पर तैनात सीआईएसएफ द्वारा जांच के बाद भी दर्शकों को एक-एक करके एक्सपो में प्रवेश देने से सभी प्रवेश गेटों पर लाइन लगातार लंबी होती गई। गेट संख्या चार के करीब बने लाइव शो स्थल पर शो से दो घंटा पहले ही दर्शक दीर्घा से लेकर रोड साइड तक 50 हजार से ज्यादा दर्शक जमा हो चुके थे। शो के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को आधे घंटे तक गेट पर प्रवेश रोकना पड़ा। दर्शकों में राजधानी से लेकर आसपास के जिलों और आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, बहराइच व इटावा तक के लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Defense Expo 2020 Long line at audience on Entry gate
दर्शकों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जवानों का शौर्य देख भूले परेशानी 
एक्सपो में प्रवेश के लिए घंटों लाइन में लगकर धक्का-मुक्की झेलने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे तो जवानों का शौर्य देख सारी परेशानी भूल गए। प्रदर्शनी स्थल पर सेना के टैंक, वायुसेना के फाइटर प्लेन, आकाश मिसाइल सहित दूसरे सैन्य उपकरण देखकर रोमांचित हो उठे। ठाकुरगंज से परिवार सहित पहुंचे मो. अजहर ने कहा कि सैनिकों के त्याग के आगे ये परेशानी तो कुछ भी नहीं है। व्हील चेयर से परिवार के साथ पहुंचीं गीता भटनागर अंदर तो नहीं जा सकीं, लेकिन सड़क के दूसरे किनारे से हवा में कलाबाजी करते फाइटर प्लेन देख देख तालियां बजाईं। 
विज्ञापन
Defense Expo 2020 Long line at audience on Entry gate
सेल्फी लेते हुए दर्शक - फोटो : अमर उजाला
दूर बने पार्किंग स्थल से बढ़ी परेशानी
सेक्टर 15 स्थित एक्सपो के  आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए आयोजकों ने प्रशासन के साथ मिलकर आठ जगह पब्लिक पार्किंग बनाई है। सेटेलाइट पार्किंग के तहत संचालित इन स्थलों पर वाहन खड़े करने व निगरानी को पुलिस के इंतजाम हैं। लेकिन इसमें छह पार्किंग स्थल आयोजन स्थल से एक से दो किमी तक दूर बने हैं। इससे लोगों को बच्चों के साथ आयोजन स्थल पहुंचने में पसीने छूट गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed