फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने शव देने के लिए रखी शर्त

Thu, 18 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
 death of a woman in queen marys hospital.

क्वीन मेरी अस्पताल में 11 घंटे तक इलाज न मिलने से प्रसूता किरन की मौत के बाद डॉक्टरों ने शव देने के लिए भी घरवालों के सामने शर्त रख दी। डॉक्टर अपनी लापरवाही छुपाने की स्क्रिप्ट बनाने लगे। डॉक्टरों ने परिवारीजनों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद लिखवा लिया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई और मरीज की हालत गंभीर थी, जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने दी थी।

 death of a woman in queen marys hospital.

अपनी गलती छुपाने की स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद डॉक्टरों ने करीब एक घंटे बाद दोपहर तीन बजे शव परिवारीजनों को सौंप दिया जिसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।

 death of a woman in queen marys hospital.

नर्स, बार्ड बॉय से लेकर गार्ड तक करते हैं वसूली
प्रसूता की बिना इलाज मौत के बाद अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदारों का गुस्सा भी फूट गया। किरन के तीमारदार सुनील का आरोप था कि लेबर रूम से लेकर वार्ड तक में वसूली का धंधा चल रहा है। (विलाप करते परिवारीजन।)

विज्ञापन
विज्ञापन
 death of a woman in queen marys hospital.

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने 500 रुपये से अधिक की रकम बेड, स्ट्रेचर और लेबर रूम में रखने के लिए वसूल ली। दूसरे मरीजों के तीमारदारों का आरोप था कि क्वीन मेरी में डॉक्टर से लेकर नर्स, आया, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी और गार्ड तक वसूली का धंधा कर रहे हैं। किसी से शिकायत करों तो कोई सुनने वाला नहीं है और कहीं और इलाज कराने की धमकी दी जाती है। (महिला की मौत के बाद उसके परिवारीजनों को बाहर निकाला।)

विज्ञापन
 death of a woman in queen marys hospital.

अस्पताल में अफसरों की फौज, लेकिन मौके पर एक भी नहीं
क्वीन मेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता दास मौके पर नहीं पहुंची, जबकि एमएस डॉ. एसपी जैसवार छुट्टी पर हैं। चार्ज डॉ. उमा सिंह के पास है लेकिन कोई भी अधिकारी अस्पताल में हुई घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंचा। इन तीनों अधिकारियों के अलावा केजीएमयू वीसी प्रो. एमएलबी भट्ट, सीएमएस डॉ. यूबी मिश्रा, एमएस डॉ. विजय कुमार व मीडिया प्रभारी डॉ. नरसिंह वर्मा समेत दर्जनों पीआरओ की फौज है लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ( अस्पताल के बाहर लगी भीड़।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed