चाकू से गला काटकर युवक की हत्या, निर्माणाधीन मकान में पड़ा था शव, पास में ही था ये सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्राधिकारी बीकेटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि नगर पंचायत महोना में रहने वाले कदीर खान उर्फ काजिल उर्फ गुड्डू (35) की शनिवार रात उसके घर के पास अधबने मकान में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गला कटा होने के साथ चोट के अन्य निशान थे। मोहल्ला शेख निवासी भाई मो. समीर खां ने साथ में रहने वाले विशाल नामक मजदूर पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाएड बुलाकर छानबीन शुरू की। तख्त पर कदीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे से देसी शराब का पौआ, गिलास व सब्जी काटने वाला चाकू मिला।
नशे में झगड़े की आशंका
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शराब के पौआ, गिलास, चाकू व अन्य स्थानों से अंगुलियों की छाप उतारी गई है। एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा हत्या की आशंका के चलते आसपास के लोगों से पूछताछ और विशाल के साथ बैठकर शराब पीने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कातिल की गिरफ्तारी पर ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नशे में किसी बात को लेकर झगड़े की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए समीर खां ने बताया कि पिता सगीर खां का निधन हो चुका है। कदीर की हत्या से उसकी पत्नी, बेटा, दो बहनों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्राधिकारी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि कदीर के परिवारीजनों ने विशाल नामक मजदूर पर हत्या का शक जताया है, लेकिन उसका पता नहीं बता सके। पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबर मालूम किए हैं। उनके कॉल डिटेल व अन्य तरीकों से विशाल का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।