फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की बेटियों का अमेरिका में होगा सम्मान, दुनिया देखेगी इन पर बनी फिल्म

Fri, 16 Nov 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
daughters of lucknow will be honored in america
किरन एंड लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
 लखनऊ की होनहार बेटियां लक्ष्मी और किरन। एक ने मेहनत व लगन के बूते खुद को साबित कर दिया, तो दूसरी संघर्ष से बिना हारे सफलता की उसी डगर पर आगे बढ़ रही है। दोनों का सम्मान अमेरिका में 18 व 19 नवंबर को होने वाली ओबामा फाउंडेशन समिट में होगा। खास बात यह है कि इस दौरान एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जो लक्ष्मी के शिक्षा हासिल करने के संघर्ष की कहानी पर आधारित है, जबकि किरन इस फिल्म में उसके किरदार में हैं। दोनों बेटियां शुक्रवार को शिकागो के लिए उड़ान भरेंगी. 


 
Trending Videos
daughters of lucknow will be honored in america
किरन एंड लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
लक्ष्मी बताती है कि मां की मौत, पिता की लापरवाही के चलते वह और उसके भाई-बहन सड़क पर आ गए थे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह काम करती रही, साथ ही अपनी और भाई-बहनों की परवरिश करती रही।इस बीच स्टडी हॉल एजुकेशन फाउंडेशन की डॉ उर्वशी साहनी ने उसका प्रवेश प्रेरणा गर्ल्स स्कूल में करा दिया। यहीं से उसकी किस्मत बदल गई। घरों में काम करते हुए उसने एमबीए पूरा कर लिया। लक्ष्मी बताती है कि कठिनाइयों के बीच शिक्षा पाकर समाज में बेहतर स्थान बनाने वालों पर लिखी किताब में नौ कहानियां है। इसमें से एक कहानी मेरे संघर्ष की भी है। 
daughters of lucknow will be honored in america
लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
अमेरिका में इस पुस्तक का लोकार्पण 2017 में हुआ था। ओबामा फाउंडेशन को यह कहानी पसंद आई। दक्षिण अफ्रीका व शिकागो से आई यूनिट ने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, जिसकी स्क्रीनिंग 18-19 नवंबर के समारोह में होगी। फाउंडेशन शिक्षा के बूते समाज में मुकाम हासिल करने वाली गरीब बच्चियों को प्रोत्साहित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughters of lucknow will be honored in america
लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
प्रिंसिपल राखी पंजवानी कहती हैं कि जब लक्ष्मी 13 साल की थी तभी उसकी मां चल बसी। पिता शराब के नशे में धुत रहता था। चार बहनों व एक भाई की जिम्मेदारी लक्ष्मी पर आ गई। उसने सारी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। लक्ष्मी ने प्लॉट खरीद  लिया है, कहती है कि घर भी बन जाएगा। 

 
विज्ञापन
daughters of lucknow will be honored in america
किरन - फोटो : amar ujala
प्रेरणा गर्ल्स स्कूल की छात्रा किरन भी अब लक्ष्मी की कहानी का एक अहम किरदार बन चुकी है। फिल्म बनाने आई टीम को कई बच्चियों के बीच एकमात्र किरन ने प्रभावित किया। प्रिंसिपल कहती है कि डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के दौरान किरन के अभिनय ने कई बार भावुक किया। वे कहती हैं कि किरन की जिंदगी भी लक्ष्मी की तरह ही संघर्षो से भरी पड़ी है, वह पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल है। खास बात ये है कि दोनों ही छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed