फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: बाजारों में उमड़ी भीड़, सब्जियों की कमी, दामों में उछाल, शराब की दुकानों पर लगी लाइन

Tue, 20 Apr 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Apr 2021 05:12 PM IST
सार

लोगों की भारी भीड़ के चलते दुकानों पर करीब दो-तीन घंटे अफरा-तफरी मची रही। हालांकि, बाद में जब लोगों को पता चला कि सरकार ने लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है तो उन्होंने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
crowd in the markets of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ सहित पांच शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने के हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिलते ही सोमवार शाम राजधानी वासी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए दुकानों में उमड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ के चलते दुकानों पर करीब दो-तीन घंटे अफरा-तफरी मची रही। हालांकि, बाद में जब लोगों को पता चला कि सरकार ने लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है तो उन्होंने राहत की सांस ली। 

crowd in the markets of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट प्रयागराज ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर और गोरखपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इससे नियंत्रित करने के लिए पांचों जिलों में 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। शाम को जैसे ही सोशल मीडिया पर यह आदेश वायरल हुआ, बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते सभी प्रमुख बाजार में भारी संख्या में लोग जरूरत का सामान खरीदने पहुंच गए। 

crowd in the markets of Lucknow.
- फोटो : iStock

सब्जियों की कमी, दामों में उछाल
लॉकडाउन की सूचना से सब्जी मंडियों में भी भारी भीड़ पहुंच गई। नरही, पत्रकारपुरम, विभूतिखंड के रेलवे क्रॉसिंग के पास चिनहट तिराहा सब्जी मंडी इंदिरा नगर, मुंशीपुलिया, बी ब्लॉक, भूतनाथ आदि में लोगों की भीड़ से सब्जियां खत्म होने लगीं तो दुकानदारों ने इनके दाम बढ़ा दिए। इसके बाद परवल 80 की जगह 120 रुपये किलो, आलू 20 की जगह 30, प्याज 50, लौकी 35, तरोई 60 व टमाटर 30 रुपये किलो बेचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
crowd in the markets of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

शराब की दुकानों पर लगी लाइन
उधर, शराब की दुकानों पर भी लाइन लग गई। लोग हफ्ते 10 दिन का हिसाब जुटाने में लग गए। हजरतगंज, महानगर, पॉलीटेक्निक, मुंशीपुलिया, चिनहट, टेढ़ी पुलिया, अलीगंज, कपूरथला, कृष्णानगर, आलमबाग सभी जगह शराब की दुकानों पर लाइन लग गई। इस पर कई दुकानदारों ने मनमाना रेट वसूला। यही हाल पान मसाला, सिगरेट की दुकानों पर रहा। पांच रुपये का पानमसाला दोगुने दामों पर बेचा गया। 

विज्ञापन
crowd in the markets of Lucknow.
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

सामान समेट घर के लिए निकल पड़े प्रवासी
राजधानी में रह रहे दूसरे जिलों के लोग इस डर से सामान समेट कर घर के लिए निकल पड़े कि कहीं फिर लॉकडाउन में न फंस जाएं। इससे शाम करीब छह बजे से राजधानी के बस अड्डों व प्रमुख चौराहों पर इनकी भीड़ जमा हो गई। चौराहों पर पहुंचने इन्हें टेंपो, ट्रैवलर, ट्रक, निजी बस, कार, बोलेरो जो भी साधन मिला उस पर बैठकर रवाना हो गए। पॉलिटेक्निक पर रात 9:00 बजे तक भीड़ लगी रही। यही हाल आलमबाग, कैसरबाग और कमता बस अड्डे पर रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस के जवान भी जूझ रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed