फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी में कैद हुआ दुकान से गहने चोरी कर भागता हुआ बदमाश, ज्वैलर के होश उड़े, तस्वीरें

Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
theft in jewellery shop in lucknow.

लखनऊ के इंदिरानगर के तकरोही बाजार स्थित शगुन ज्वैलर्स के शोरूम से बृहस्पतिवार सुबह चोर ने साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग उड़ा दिया। वारदात के वक्त शोरूम मालिक अरविंद पाल हाथ धोने के लिए पड़ोस की दुकान पर थे। लौटने पर बैग गायब देख अरविंद के होश उड़ गए।



शोरगुल मचाने पर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई है। एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सर्राफ की तरफ से चोरी का केस दर्ज करके चोर की तलाश की जा रही है।

एएसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि अरविंद पाल ने कुछ दिन पहले ही शगुन ज्वैलर्स के नाम से शोरूम खोला था। वह रोज शोरूम खोलते वक्त ज्वैलरी लेकर आते थे और रात को जेवर लेकर ही घर जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह बैग में ज्वैलरी लेकर शोरूम आए।

theft in jewellery shop in lucknow.

शोरूम खोलने के बाद बैग काउंटर पर रखकर उन्होंने पूजा-पाठ किया। इसके बाद हाथ धोने के लिए पड़ोस की दुकान में चले गए। इसी दौरान एक बदमाश वहां आया और बैग लेकर भाग गया। कुछ मिनट बाद अरविंद लौटे तो बैग गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने शोर मचाया तो मार्केट के दुकानदार एकत्र हो गए। चोरी का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

theft in jewellery shop in lucknow.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो चोर बैग उठाकर भागते हुए नजर आ गया। मार्केट में लगे अन्य कैमरों की फुटेज में चोर शोरूम से बैग लेकर बाहर अपने साथी की काले रंग की पल्सर बाइक में बैठकर भागता हुए नजर आ रहा है। बाइक सवार बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in jewellery shop in lucknow.

बदमाशों को थी सर्राफ के एक-एक कदम की जानकारी
पुलिस का मानना है कि बदमाशों को सर्राफ अरविंद पाल के एक-एक कदम के बारे में पता था। वह जानते थे कि अरविंद किस वक्त शोरूम आता है? शोरूम का शटर उठाने के बाद वह क्या करता है? चोर उसके शटर उठाकर पूजा करने और इसके बाद हाथ धोने के लिए पड़ोस की दुकान पर जाने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह शोरूम से निकला, चोर पीछे से आ गया और बैग लेकर भाग निकला। एसओ के मुताबिक बदमाशों ने रेकी करने के बाद वारदात की है। हो सकता है कि बदमाश सर्राफ अरविंद पाल के कोई परिचित अथवा पुराने कर्मचारी ही हों?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed