फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपार्टमेंट पर कब्जे को लेकर बवाल में पुलिस पर हमला, फिर निकालने पड़े असलहे और फिर...

Wed, 28 Feb 2018 10:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
ruckus over ownership of a buildingin gomati nagar in   lucknow.

लखनऊ के गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर एक अपार्टमेंट में कब्जे को लेकर सोमवार दोपहर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। इसमें दो सिपाही जख्मी हो गए। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी भाग निकले। मौके से तीन लोगों को दबोच लिया और शांतिभंग में जेल भेज दिया। अपार्टमेंट में कब्जे का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

ruckus over ownership of a buildingin gomati nagar in   lucknow.

एसओ अंबर सिंह के मुताबिक, जिस भूखंड पर अपार्टमेंट बना है, उसकी मालकिन एक पीसीएस अधिकारी की पत्नी रुक्मिणी सिंह हैं। दस साल पहले उन्होंने बिहार निवासी एक बिल्डर बसंत कुमार की कंपनी स्टार इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अग्रीमेंट किया था। भूखंड में निर्माण के बाद 40 प्रतिशत हिस्से को रुक्मिणी सिंह और 60 प्रतिशत हिस्से को बिल्डर बेच सकता था। अग्रीमेंट में समय पूरा होने के बावजूद बिल्डर ने तय रकम नहीं दी तो महिला ने जमीन की रजिस्ट्री सुहेल नाम के एक व्यक्ति को कर दी। लेकिन इससे पहले बिल्डर ने प्लॉट पर अवैध तरीके से निर्माण करा लिया था।

ruckus over ownership of a buildingin gomati nagar in   lucknow.

आरोप है कि बिल्डर ने बिना रजिस्ट्री हुए ही कुछ लोगों को फ्लैट भी बेच दिए। इसके बाद कुछ परिवार वहां रहने लगे। इस बीच एलडीए ने प्लॉट मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस दिया और विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इससे पहले वहां एक भी परिवार नहीं रहता था। मंगलवार दोपहर को सुहेल को सूचना मिली कि प्लॉट पर कुछ लोग निर्माण करा रहे है। उन्होंने कुछ लोगों को परिवारीजनों के साथ मौके पर भेजा। जबकि खुद थाने पहुंचे और पुलिस से बातचीत कर अपार्टमेंट पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus over ownership of a buildingin gomati nagar in   lucknow.

पुलिस के पहुंचने से पहले शुरू हो गया था पथराव
एसओ के मुताबिक, अपार्टमेंट पर कब्जा करने के लिए सुहेल व डॉ. शक्ति कुमार पांडेय के सहयोगी भिड़ गए। सुहेल के पक्ष के लोग जेसीबी लेकर अपार्टमेंट पहुंचे और बाउंड्रीवॉल गिरवानी शुरू कर दी। विरोध करते हुए डॉ. शक्ति पांडेय के साथियों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई ओंकार यादव पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
ruckus over ownership of a buildingin gomati nagar in   lucknow.

पुलिस ने लाठियां चलाईं तो दोनों पक्ष हाथापाई पर उतारू हो गए। यही नहीं, कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। इसमें कांस्टेबल अशोक सोनी व एक सिपाही घायल हो गया। स्थिति बिगड़ने लगी तो एसएसआई ने पिस्तौल निकाल ली और पुलिस ने दबंगों पर जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस ने डॉ. शक्ति कुमार पांडेय व आकिब सहित तीन को शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed