फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दबोचे गए सात लड़कियां व पांच लड़के

Thu, 03 Aug 2017 11:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police caught a sex racket in gomati nagar in Lucknow.

लखनऊ के गोमतीनगर थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर विवेक खंड-4 में थाई वेलनेस स्पा एंड मसाज के नाम से पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा दो महीने से चल रहा था। कारनामे को छिपाने के लिए पार्लर के नीचे निजी कंपनी का ऑफिस और ऊपरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर बना रखा था।



बृहस्पतिवार शाम छापामारी कर पुलिस ने संचालक  राजू सहित पांच पुरुष व सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। पार्लर से शक्तिवर्धक दवाइयां व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही पार्लर में पुलिस टीम दाखिल हुई तो महिलाएं बेड के नीचे छिपने लगी और पुरुष बाथरूम की तरफ भागे। महिलाओं ने बेड की चादर से चेहरा ढक लिया। पुलिस ने संचालक बलिया निवासी राजू शर्मा, ग्राहक शास्वत गोस्वामी, देवेंद्र सिंह,  समीर और अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो महिला संचालिका और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

युवतियों को महिला थाने भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों को गोमतीनगर थाने में भेजा गया। सीओ दीपक ने बताया कि छापेमारी में एक रजिस्टर मिला। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज थे। पुलिस को पार्लर के बाहर से एक  कार भी मिली।

Police caught a sex racket in gomati nagar in Lucknow.

इससे पहले बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम में इस काले कारोबार की सूचना दी गई। इस पर पीआरवी 0507 की टीम कमांडर रामनरेश गौतम, सब कमांडर सुनील कुमार और चालक निहालुद्दीन खान पहुंचे। पीआरवी टीम ने युवती से बातचीत करने गाड़ी को मकान के मेन गेट पर ही लगा दिया। इसके बाद कमांडर व सब कमांडर छत पर पहुंचे और गेट पर तैनात हो गए। वहीं से सीओ गोमतीनगर और एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह को सूचना दी।

इंटीरियर डेकोरेटर चलाता था पार्लर
एसओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर संचालक राजू शर्मा इंटीरियर डेकोरेटर है। यह काम उसका सही से नहीं चल रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात मसाज पार्लर चलाने वाले कुछ लोगों से हुई। राजू ने उनके मसाज पार्लर के इंटीरियर डेकोरेशन किया। धीरे-धीरे संपर्क बढ़ा तो राजू भी इस धंधे में उतर गया। उसने इसकी आड़ में कई प्रतिष्ठित लोगों के मकान व कार्यालय के इंटीरियर डेकोरेशन का भी काम ले लिया।

Police caught a sex racket in gomati nagar in Lucknow.

मसाज के नाम पर होती थी मोटी कमाई
सीओ के मुताबिक, मसाज पार्लर से राजू की मोटी कमाई होती थी। ढाई हजार से पांच हजार रुपये तक का रेट तय था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान में रोज बड़ी-बड़ी कारें आती थीं। दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता था। कोचिंग सेंटर पार्लर के लिए ढाल का काम करता था। संचालक राजू ने बताया कि उसने यह मकान दो महीने पहले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police caught a sex racket in gomati nagar in Lucknow.

दीवार पर हाथ मारा तो खुल गया कमरा
मसाज पार्लर पांच कमरों के एक बड़े मकान में चलता था। संचालक राजू ने इसका इंटीरियर डिजाइन इस तरह बना रखा था कि किसी को संदेह न हो। पार्लर में प्रवेश करते ही एक काउंटर, उसके पास एक शीशे का केबिन बनाया गया। इसमें सिर्फ दिखावे के लिए पार्लर का लुक दिया गया था। ऐसी डिजाइनिंग की गई थी किसी को इसके अलावा कुछ दिखाई न दे। पुलिस टीम ने जब छापेमारी की तो कुछ दिखा ही नहीं। इसके बाद सीओ ने एक दीवार पर तेजी से हाथ मारा तो कमरे का दरवाजा खुल गया। अंदर बेड पर एक जोड़ा अर्धनग्न हालात में मिला।

विज्ञापन
Police caught a sex racket in gomati nagar in Lucknow.

बाहर हाल अंदर बेडरूम
पुलिस के मुताबिक, पार्लर बाहर से सिर्फ हाल की तरह दिखता था। लेकिन दीवार के पीछे आलीशान बेडरूम बनाया गया था। पार्लर में चार बेडरूम मिले। हर कमरे में डबल बेड थे। इसके अलावा हर कमरे में शक्तिवर्धक व नशीली दवाइयां रखी थीं। बेड पर लगे गद्दों के नीचे से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। हर कमरे में एसी लगा था। पुलिस के मुताबिक, चारों कमरों में चार युवतियां पुरुषों के साथ मिलीं। ग्राहकों की डिमांड पर शराब और बीयर भी सप्लाई की जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed