इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्तिखंड-तीन में बुधवार रात रियल एस्टेट कारोबारी के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह युवतियों समेत 14 लोगों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया।
रियल एस्टेट कारोबारी के फ्लैट में 'सेक्स लीला', अंतरंग मिलीं 6 युवतियां, 8 युवक
साथ ही मौके से गर्भ निरोधक सामग्री, हिसाब की डायरी, 20 हजार रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में रियल एस्टेट कारोबारी, वकील, पूर्व रेलवे अधिकारी और कंपनी संचालक शामिल हैं। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को शक्तिखंड-तीन के एक फ्लैट में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। एएसपी अनूप सिंह, एसएचओ इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे समेत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने फ्लैट में छह युवतियों समेत इंदिरापुरम निवासी पीयूष नरूला, पुष्पेंद्र, राहुल, दिग्विजय सिंह, सागर शर्मा, शिवा, प्रमोद, दिव्यांश को पकड़ा। युवतियां दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। फ्लैट रियल एस्टेट कारोबारी दीपक त्यागी का है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
व्हाट्सएप से चलता था रैकेट
पुलिस जांच में पता चला है कि सेक्स रैकेट व्हाट्सएप ग्रुप से संचालित किया जाता था। ग्रुप पर ही ग्राहक को युवतियों की फोटो भेजी जाती थी। ग्राहक को पसंद आने पर युवतियों के अलग-अलग रेट तय किए गए थे। एक हजार रुपये से रेट शुरू था।
आफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी युवतियां
आरोपी युवतियां मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर की रहने वाली हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आफिस जाने के बहाने घर से निकली थीं। इसके बाद फ्लैट पर पहुंचकर देह व्यापार करती थीं।