फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर चाय बनाई, बेटियों को नाश्ता कराया, फिर भाग निकला, गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
man murdered his wife in sarojini nagar in Lucknow.

लखनऊ के सरोजनीनगर में शराब के नशे में धुत कमल किशोर उर्फ गुड्डू ने बृहस्पतिवार सुबह 27 वर्षीय पत्नी पूनम के माथे पर डंडा मारकर हत्या कर दी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या के बाद उसने चाय बनाकर पी और दो बेटियों को जगाकर नाश्ता कराकर भाग गया। करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची घर आई तो चारपाई पर पूनम का खून से लथपथ शव पड़ा देख आसपास के लोगों को बुलाया। इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया है। कमल को फोन कर बहाने से बुलवाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। (आरोपी युवक व वारदात के अंजान बच्चियां।)

man murdered his wife in sarojini nagar in Lucknow.

इंस्पेक्टर ने बताया कि कमल किशोर मजदूर है और शराब का लती है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन वर्षीय बेटी प्रिया, डेढ़ साल की महिमा और मां सुखरानी हैं। कमल को शक था कि मुहल्ले के एक युवक से पत्नी के संबंध हैं। इसे लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार शाम पूनम दवा लेने की बात कहकर घर से निकली और रात करीब नौ बजे घर पहुंची। उस वक्त कमल शराब के नशे में धुत था। उसने नाजायज संबंध की बात कहते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चली।

man murdered his wife in sarojini nagar in Lucknow.

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कमल की नींद खुली और उसने जमकर शराब पी। इसके बाद वह फिर पत्नी से लड़ने लगा। दोनों के बीच मारपीट व गाल-गलौज हुई। गुस्साए कमल ने डंडे उठाया और जोरदार वार कर दिया। पूनम का माथा फट गया और वह चारपाई पर गिर गई। इसके बाद कमल किचन में गया और चाय बनाई। चाय पीने के बाद बेटियों को जगाकर ब्रेड का नाश्ता कराया और भाग गया। पड़ोस की लड़की दूध देने आई तो पूनम को लहूलुहान हालत में देख शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पूनम दम तोड़ चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कमल किशोर को फोन कर बहाने से बुलाकर पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man murdered his wife in sarojini nagar in Lucknow.

घायल पत्नी को अस्पताल ले जाने के बहाने बुलवाकर दबोचा
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूनम की हत्या करके भागे कमल से मोबाइल पर संपर्क किया गया। इंस्पेक्टर ने उससे कहा कि तुमने पत्नी की पिटाई की है। उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर कमल को घर बुलवाया तो उसने कहा कि अभी ट्रांसपोर्टनगर में है। काम खत्म होने पर आएगा। पुलिस ने कुछ देर बाद कमल किशोर को फिर फोन किया तो उसने गौरी में होने की जानकारी दी। करीब घंटेभर बाद वह घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
man murdered his wife in sarojini nagar in Lucknow.
मां सुन नहीं सकतीं, इसलिए वारदात का पता नहीं चला
पुलिस ने बताया कि कमल की मां सुखरानी घर पर थीं लेकिन उन्हें सुनाई नहीं देता है। इसके चलते वह झगड़े से अनजान रहीं। बेटियां काफी छोटी हैं इसलिए माता-पिता के झगड़े को समझ नहीं सकीं। उन्हें तो यह भी नहीं समझ है कि मां अब इस दुनिया में नहीं रही। वारदात की जानकारी पाकर आए परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। फिलहाल दोनों बच्चियों को पड़ोसियों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed