लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक मोनू पाल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शव को कठौता झील के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बृहस्पतिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।
जबड़े के नीचे मारी गोली सिर के पीछे से निकली, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली लाश, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में खून से लथपथ मिली शव
इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज होने के दो घंटे बाद करीब दो बजे कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि कठौता झील के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव पड़ा है। शव खून से लथपथ है। आशंका है कि हत्या कर लाश फेंकी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मोनू के परिवारीजनों को सूचना दी। सोनू ने शव की शिनाख्त की।
सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया
इंस्पेक्टर के मुताबिक, मोनू के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, वारदात स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम के मुताबिक, मोनू की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके जबड़े के नीचे से गोली मारी गई है। जो सिर के पिछले हिस्से से निकल गई है।
कहीं अवैध संबंध में तो नहीं हुई हत्या
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के मुताबिक, किसी से कोई रंजिश नहीं है। मोनू के ई-रिक्शे की तलाश की जा रही है। जेब से उसका मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल निकाली जा रही हैं। आशंका है कि मोनू की हत्या किसी महिला से अवैध संबंध के कारण तो नहीं हुई। कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।
पूरे घर की जिम्मेदारी थी मोनू पर
सोनू ने बताया कि परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए मोनू ने ई-रिक्शा निकलवाया। पांच साल पहले उसकी शादी अनिता से हुई। चार साल का बेटा सुमित है। मोनू की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता कृपापाल वारदात स्थल पर पहुंच सिर्फ एकटक बेटे का शव देखते रहे।