फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरुषि हत्याकांड जैसी वो 6 वारदातें, जिनके होते ही हिल गया था देश

Thu, 12 Oct 2017 06:45 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Oct 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
6 brutal murder cases of India including Arushi murder case
देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि केस में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सबूतों के अभाव में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर 

तलवार को बरी कर दिया गया।

16 मई 2008 को नोएडा एक फ्लैट में आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या के आरोप में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरुषि के मां-बाप को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से ही दोनों हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। 
6 brutal murder cases of India including Arushi murder case
रोजाना नए खुलासे और रहस्यमयी स्थितियों से भरी ये जुर्म की दास्तां किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। 9 साल से चले आ रहे केस में बॉलीवुड में भी 2 फिल्में बनाई जा चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं 6 ऐसे ही हत्याकांड पर जिसके बाद पूरा देश हिल गया था।
6 brutal murder cases of India including Arushi murder case
बीवी को मारने के बाद मक्खन लगाकर तंदूर में भून डाला
क्रूरता की हदें पार करने वाले इस वाकये को तंदूर हत्याकांड के नाम से जानते हैं। कहानी 22 साल पहले की है। तत्कालीन दिल्ली युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक सुशील शर्मा ने निर्दयता से अपनी पायलट पत्नी नैना साहनी की हत्याकर लाश ठिकाने लगा दी थी। वो तो भला हो कूड़ा बीनने वाली उस वृद्ध महिला का जिसने आधी रात को अशोक यात्री निवास से धुआं निकलता देखा और सजगता दिखाई। ये वही यात्री निवास था जिसका मालिक सुशील था।

आरोप है कि सुशील को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के सा‌थ संबंध है। इसी वजह से उसने आधी रात को अपने ही घर में गोली मारकर हत्‍या की दी और उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया। शव को छिपाने के लिए शर्मा ने उसी रात दिल्‍ली के बगिया रेस्‍टोरेंट के तंदूर में डाल दिया था। लंबी जद्दोजहद के बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई। बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दी। सुशील अभी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 brutal murder cases of India including Arushi murder case
jessica_lal
जेसिका लाल हत्याकांड
18 साल पहले दिल्ली के महरौली स्थित कुतुब कोलोनेड रेस्टोरेंट में शराब परोसने के लिए मना करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने जेसिका लाल नामक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद मनु अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 101 गवाह बनाए जिसमें श्यान मुंशी मामले का शिकायती बना और उसी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई।

 लेकिन सुनवाई के दौरान मुख्य गवाह श्यान मुंशी अपने बयान से मुकर गया। मामले की लंबी सुनवाई के दौरान मनु को जमानत मिल गई थी। मनु की ओर से हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने मनु शर्मा की ओर से पेश दलीलों को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। बाद में मनु की पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी गई। लंबी सुनवाई के बाद मनु शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वह फिलहाल जेल में है। इस घटना पर 'नो वन किल्ड जेसिका' नाम की बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।
विज्ञापन
6 brutal murder cases of India including Arushi murder case
दर्दनाक है इस लड़की की कहानी
बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी-2 की कहानी इस निर्दोष की दर्दनाक कहानी से मिलती है।
 वह लड़की थी गीतिका शर्मा और आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री व हरियाणा लोकहित पार्टी के संयोजक गोपाल कांडा हैं। गीतिका गोपाल कांडा की एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करती थी। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह दुबई जाकर अमीरात एयरलाइंस में ट्रेनिंग कर रही थी। लेकिन आरोप है कि कांडा उसे वहां भी परेशान करते रहे। 

अमीरात एयरलाइंस को ई-मेल भेजकर गीतिका पर तरह-तरह के आरोप लगाते रहे। यहां तक कि उसके चरित्र पर भी सवाल खड़ा करते रहे। इसके चलते गीतिका को वहां से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद गीतिका शर्मा ने आत्महत्या की। मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनके सहयोगी अरुणा चड्ढा को जेल हुई थी। अब कांडा जमानत पर छूट गए और दोबारा राजनीति कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed