{"_id":"588f9c8a4f1c1b691ae7ff36","slug":"an-eleventh-class-boy-shot-himself-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र ने मामा की बंदूक से खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं के छात्र ने मामा की बंदूक से खुद को गोली से उड़ाया
Tue, 31 Jan 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के कैसरबाग में 11वीं के एक छात्र ने मामा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को घर में ही गोली से उड़ा लिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पिता का कहना है कि स्कूल से मिले नोटिस को लेकर वह तीन दिन से तनाव में था। आशंका है कि इसी के चलते बेटे ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैसरबाग पुलिस के मुताबिक बीएन रोड निवासी पतंग कारोबारी अमित नाथ वर्मा का बेटा कुशाग्र वर्मा (17) चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर में पढ़ता था। सोमवार सुबह गणेशगंज नाका निवासी मामा आलोक सिन्हा बंदूक जमा कराने के लिए रख गए थे। (इनसेट में कुशाग्र)
2 of 5
शाम को कुशाग्र के माता-पिता अमीनाबाद हनुमान मंदिर में पूजा करने गए थे। वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई आहट नहीं हुई। जब दोनों ने खिड़की से झांककर देखा तो कुशाग्र खून से लथपथ फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था। पास में ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
3 of 5
अमित ने बताया कि बेटे कुशाग्र को स्कूल से नोटिस मिला था। इसमें 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति और फीस जमा न होने से वार्षिक परीक्षा से वंचित रखने को कहा गया था। कुछ दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं, बेटे कुशाग्र के खुद को गोली मार लेने से घर में कोहराम मच गया। मां अल्का बेटे की मौत की खबर सुनकर गश खाकर गिर गई। रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाने में जुटे थे। छात्र की मौत की खबर जिसने भी सुनी स्तब्ध रह गया। मां रोते हुए बोली कि बेटे ने मंदिर से लौटते वक्त समोसा मंगाया था। वह बार-बार अपने बेटे का चेहरा निहारकर बिलख रही थी। इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि शाम को कुशाग्र के मां-बाप मंदिर गए हुए थे। लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा दोनों के होश उड़ गए। बेटा बेड के नीचे औंधे मुंह पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
लाइसेंसी असलहे बन रहे जानलेवा
घरों में खुद की सुरक्षा के लिए रखे लाइसेंसी असलहे खुद व परिवार के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। करीब डेढ़ दो माह के अंदर ही तीन छात्र छात्राओं ने घर में रखे लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर जान दे दी। बीते साल 10 दिसंबर 16 मड़ियांव फैजुल्लांगज निवासी ललित यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली से उड़ाया। वहीं अलीगंज थाना परिसर में फालोवर की बेटी ने पिस्टल से गोली मार ली। 11 जनवरी हुसैनगंज में दिव्यांश साहू ने पिता के लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर जान दे दी। (रोते बिलखते परिवारीजन)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।