फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक में घुसी बाइक, पहियों के बीच फंसे दो युवकों के शव, तस्वीरें दर्दनाक

Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
truck hit car at fatehabad of haryana, two boys killed
फतेहाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
काम खत्म करके घर जाने के लिए बाइक से निकले थे कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और दोनों नौजवानों की मौत हो गई। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
truck hit car at fatehabad of haryana, two boys killed
फतेहाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
हादसा शनिवार देर रात हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ। गांव दरियापुर के पास हुए एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार निवासी कंवरपुरा (सिरसा) और पिंकू तिवारी निवासी गोंडा (यूपी) के रूप में हुई है। दोनों मृतक दीवारों पर इश्तिहार लगाने का काम करते थे। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया है।
truck hit car at fatehabad of haryana, two boys killed
फतेहाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही दरियापुर चौकी इंचार्ज शादीराम टीम के सा​थ मौके पर पहुंचे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों युवकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक के नीचे घुस कर टुकड़ों में बंटी बाइक को हादसे के घंटों बाद भी ट्रक के नीचे से नहीं निकाला जा सका। बाद में दरियापुर पुलिस ने क्रेन की मदद से बाइक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
truck hit car at fatehabad of haryana, two boys killed
फतेहाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों युवक बाइक पर ट्रक के साइड में चल रहे थे और दरियापुर बस स्टैंड के पास एकदम से ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की गई और इस चक्कर में बस स्टैंड पर पहले से खड़े एक ट्रक से टकराकर दोनों साइड में चल रहे ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ट्रक के नीचे ही युवकों के जूते, दस्ताने भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन
truck hit car at fatehabad of haryana, two boys killed
फतेहाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
शनिवार देर रात दरियापुर बस स्टैंड के पास हुए इस हादसे की खबर​ मिली। हादसा बेहद दर्दनाक था, सड़क पर बिखरे खून से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
- शादी राम, इंचार्ज, दरियापुर पुलिस चौकी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed