फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगे हाथों पकड़ा गया धमकाकर वसूली कर रहा दरोगा, तस्वीरें

Wed, 29 Mar 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
A SI caught red handed while taking bribe.
पुल‌िस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में 1090 चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का दरोगा मंगलवार दोपहर यातायात संभालने के बजाय दो होमगार्डों की मदद से वसूली में जुटा था। ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने से जाम में फंसे आईजी-डीआईजी  अपनी गाड़ी से उतरे तो पता चला कि दरोगा एक बाइक सवार को धमकाकर वसूली में जुटा है। चौराहे पर घूसखोरी का नजारा देखकर भड़के आईजी जोन ने दरोगा को निलंबित करने के साथ होमगार्डों को ट्रैफिक ड्यूटी से तत्काल हटाने के आदेश दिए। (तस्वीर में- आरोपी दरोगा व बाइक चालक से तहकीकात करते आईजी जोन व डीआईजी)
A SI caught red handed while taking bribe.
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि एसएसपी के ऑफिस का औचक निरीक्षण करके वह डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार के साथ शहर के प्रमुख चौराहों का जायजा लेने निकले। 1090 चौराहे पर दोपहर 1:30 बजे ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त थी। जाम लगा देखकर आईजी-डीआईजी गाड़ी से उतरे। देखा कि ट्रैफिक पुलिस का दरोगा और दो होमगार्ड यातायात संचालन छोड़ एक बाइक सवार से नोकझोंक कर रहे हैं। दोनों अधिकारी दबे पांव दरोगा के पास पहुंचे। आला अफसरों को देखते ही दरोगा हड़बड़ा गया।

A SI caught red handed while taking bribe.
पुल‌िस - फोटो : amar ujala
बोला कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बाइक सवार को चालन के लिए रोका था। माजरा भांप चुके आईजी ने चिनहट निवासी बाइक चालक रवि प्रकाश से तहकीकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A SI caught red handed while taking bribe.
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

उसने वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ हेलमेट दिखाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के बावजूद दरोगा रामप्रकाश सिंह ने होमगार्डों की मदद से बाइक रुकवाई और चालान की धमकी देकर एक हजार रुपये मांग रहा था। काफी देर नोकझोंक के बाद वह सौ रुपये पर माना था लेकिन बेवजह सौ रुपये देने से मना करने पर दरोगा व होमगार्ड झगड़ रहे थे।

विज्ञापन
A SI caught red handed while taking bribe.
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

भांडा फूटने पर दरोगा गिड़गिड़ाने लगा। आईजी ने एसएसपी मंजिल सैनी को ट्रैफिक ड्यूटी छोड़ वसूली के आरोपी एचसीपी (दरोगा) रामप्रकाश सिंह को तत्काल निलंबित करने और वसूली में उसके सहयोगी होमगार्ड सतीश शुक्ला व दिनेश कुमार मिश्रा को ट्रैैफिक ड्यूटी से हटाने के साथ कमांडेंट के माध्यम से उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के आदेश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed