{"_id":"570406234f1c1b7632c814c4","slug":"a-man-beaten-up-on-the-allegation-of-theft","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, तस्वीरें
Wed, 06 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नाका क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के मजदूरों ने सोमवार देर रात ठाकुरगंज इलाके के मजदूर को सीमेंट चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा।
2 of 5
एसओ नाका धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राजेंद्रनगर में मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने तीसरी गली में एक युवक को खंभे से बांधकर पिटाई व मुंडा बनाने का नजारा देखकर पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम व चौकी इंचार्ज मनोज शुक्ला सिपाहियों को लेकर पहुंचे। खंभे से बंधे युवक को छुड़ाने के साथ बंधक बनाकर पीटने के आरोपी दीपू को पकड़ा।
3 of 5
पीड़ित की पहचान ठाकुरगंज के बरीकलां निवासी विजय यादव के रूप में हुई। उसने बताया कि ठेकेदार शेरू भाई द्वारा राजेंद्रनगर की तीसरी गली में विशाल भवन का कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा है। वह भी मजदूरी करने आता था, जबकि दीपू, विनीत व कुछ अन्य मजदूर निर्माणाधीन मकान में ठहरकर काम कर रहे थे। वह सोमवार रात अपने साथियों से मिलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहां शराब के नशे में धुत दीपू, विनीत व अन्य मजदूरों ने सीमेंट चुराने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। पास में स्थित खंभे में रस्सी से बांधा और आधे सिर पर ब्लेड चलाकर मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं चोर कहकर उसके चेहरे पर कालिख पोती।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस ने बंधक बनाकर पीटने का मामला दर्ज कर दीपू को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।