फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार घंटे पड़ी रही लाश, अफसर-पुलिस सबने देखा, चलते बने, मौका मिला तो जेब से पैसे निकाल लिए

Tue, 15 Aug 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
 A deadbody found in Hazratganj in Lucknow.

लखनऊ के हजरतगंज का इलाका। वीआईपी और सबसे व्यस्त इलाका। यहां फुटपाथ पर तीन घंटे लाश पड़ी रही। बगल में ही जीपीओ के पास गांधी प्रतिमा पर सियासी दलों का धरना-प्रदर्शन चलता रहा। एक-दो नहीं सैकड़ों लोग उसके करीब से गुजरे। देखा भी...। पर, कोई रुका नहीं। अनदेखा करते हुए चले गए। जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो...। पुलिसकर्मी और अफसर भी वहां से गुजरे। पर उनका भी वही रवैया। किसी ने जहमत नहीं की यह जानने की वहां जो शख्स पड़ा है, वो जिंदा है या मुर्दा...।

 A deadbody found in Hazratganj in Lucknow.

शव पर चीटियां रेंगती रहीं। चीटियों ने चेहरा बिगाड़ दिया। हमारे फोटोजर्नलिस्ट चंद्रकांत शुक्ला की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और पूरी घटना कैमरे में कैद किया। पर, पास खड़े पुलिसकर्मी आगे तक नहीं बढ़े।

 A deadbody found in Hazratganj in Lucknow.

दूर से ही दूसरों से लाश को एंबुलेंस पर लदवा दिया। इस बीच मृतक की जेब से पैसे तक निकाल लिए गए। इस बीच पुलिसवाला डंडे से मृतक का सामान खंगालता रहा। हमारे फोटोजर्नलिस्ट ने पैसे लेकर भाग रहे रिक्शा चालक को पकड़वाया। इसके बाद मृतक की पैंट से निकाले गए पैसे फिर उसकी जेब में रखवाए। ये भी पता चला कि वह रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 A deadbody found in Hazratganj in Lucknow.

वह बाजारखाला का रहने वाला विजय मौर्या (48) था। पुलिस कह रही है उसकी मौत बीमारी से हो गई। ये तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं, पर समाज व पुलिस की मर रही संवेदना को दिखाने के लिए हम तस्वीरों को धुंधली करके आपको दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
 A deadbody found in Hazratganj in Lucknow.

पुलिसकर्मी उसके कपड़ों को डंडे से टटोल-टटोल कर देखता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed