{"_id":"599183894f1c1be2318b45fb","slug":"raped-and-thrown-20-year-lady-chef-from-fourth-floor-accused-was-stopped-by-old-man-while-escaping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद जब लड़की को फेंका नीचे तो एक बुजुर्ग ने दिखाई थी ऐसी बहादुरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद जब लड़की को फेंका नीचे तो एक बुजुर्ग ने दिखाई थी ऐसी बहादुरी
Mon, 14 Aug 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेगमपुर में दरिंदगी के बाद 20 साल की युवती को चौथी मंजिल से फेंके जाने के मामले में पुलिस कुछ और भी गिरफ्तारियां कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
2 of 5
rape
- फोटो : amar ujala.
उसके बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर परिवार वालों ने घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के 48 घंटे बाद पीड़िता होश में नहीं आई है। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 5
rape
- फोटो : google
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार दीपक को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना का रिक्रिएशन किया। उधर, पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई लोगों ने दरिंदगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rape demo pic
आरोपियों ने करीब डेढ घंटे तक उसकी बेटी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। उनके मुताबिक उनकी बेटी रोहिणी के एक होटल में काम करती है, जबकि आरोपी पांच सितारा होटल में काम करता है। उसकी बेटी से आरोपी की सिर्फ जान पहचान थी। परिवार वालों ने आरोपी के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 5
rape
आरोपी को पकड़ने के प्रयास में बुजुर्ग जख्मी घटना वाली रात वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को एक बुजुर्ग ने पकड़ने की कोशिश की थी। बुजुर्ग सेना से रिटायर हैं। गुत्थम गुत्था के साथ धक्का लगने से बुजुर्ग को चोट भी लगी है। घटना के समय वह अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। लड़की के फेंके जाने के बाद आवाज होने पर बुजुर्ग उस ओर जाने लगे। इसी दौरान आरोपी युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। यह देखकर बुजुर्ग ने उसे पकड़ लिया। लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।