{"_id":"586d212a4f1c1b4436158356","slug":"11-people-death-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहोशी की दवा पिलाई, सुबह होश आया तो देखा 11 लाशें, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोशी की दवा पिलाई, सुबह होश आया तो देखा 11 लाशें, हड़कंप
Thu, 05 Jan 2017 01:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के अमेठी जिले के बाजारशुक्ल थाने के महोना गांव में मंगलवार रात एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या कर दी गई। सात लड़कियों व तीन महिलाओं का गला रेता गया जबकि परिवार के मुखिया का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।
2 of 10
अस्पताल में भर्ती जमालुद्दीन की पत्नी जाहिदा व पहली पत्नी की पुत्री अफसरा बानो ने अधिकारियों को बताया कि रात में घर आने पर जमालुद्दीन ने कोई दवा देते हुए लड़कियों समेत सभी महिलाओं को उसे पिलाने को कहा था। उसका कहना था कि इसे पीने से महिलाओं को तमाम तरह की बीमारियों से निजात मिल जाती है। (जमालुद्दीन की पत्नी जमस्सुनबानों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक।)
3 of 10
चूंकि उसने सिर्फ महिलाओं को ही दवा पिलाने को कहा था इसलिए उसने बेटे असब (6) व भतीजे रहमान (7) को घर में होने के बावजूद दवा नहीं पिलाई। दवा पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। सुबह उठने पर उन्होंने 11 शव देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को घर के सामने रखकर घंटों प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला कर दिया और एक वाहन को आग लगा दी। पुलिस जहां मुखिया द्वारा पूरे परिवार की हत्या करके फांसी पर लटकने की बात कह रही है वहीं ग्रामीण इस हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश मान रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
बाजार शुकुल थाने के महोना कस्बा निवासी जमालुद्दीन (45) कस्बे में ही बैट्री व गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान करता था। कस्बे से चंद फासले पर वह परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात घर पहुंच उसने घर वालों को एक दवा पीने को दी। कहा, इससे महिलाओं की सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।(जमालुद्दीन का बचा हुआ परिवार।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।