{"_id":"571746c54f1c1b8e698b45b3","slug":"crime-branch-inspector-comitted-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच अफसर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच अफसर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत
Wed, 20 Apr 2016 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
(श्रावस्ती)। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने मंगलवार देर रात अपने कमरे में खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार लिया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी साथ में रह रहे लोगों को बुधवार सुबह दस बजे के बाद हुई। घटना की सूचना के बाद डीएम एसपी सहित अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। (इनसेट में पंकज कुमार मिश्र व घटनास्थल पर मौजूद अफसर)
2 of 6
संत कबीर नगर (खलीलाबाद) के थाना सिंहवा अंतर्गत ग्राम वारघाट निवासी पंकज कुमार मिश्र (32) पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा मृतक आश्रित कोटे से 2012 बैच में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। मौजूदा समय में वह श्रावस्ती में क्राइम ब्रांच प्रभारी के पद पर तैनात थे। भिनगा कोतवाली के पीछे बने पुराने पुलिस क्लब में वह काफी दिनों से रह रहे थे।
3 of 6
सुसाइड
- फोटो : amar ujala
मंगलवार रात अपने कुछ सहकर्मियों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए और अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। सुबह आठ बजे फालवर के जगाने पर अंदर से आवाज नहीं आया तो फालवर ने इसकी जानकारी बगल कमरे में रह रहे उपनिरीक्षक द्वारिकाधीश सहित अन्य लोगों को दी। (कमरे की जांच करती फोरेंसिक टीम)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करीब दस बजे वापस आने के बाद उपनिरीक्षक द्वारिकाधीश ने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई। कई बार बुलाने के बाद आवाज न आने पर इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सहित उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
सूचना पर पहुंचे सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो पंकज कुमार मिश्र अपने बिस्तर पर मृत पड़े थे। बिस्तर खून से भीगा हुआ था। उनकी सर्विस पिस्टल नीचे पड़ी थी। कान में मोबाइल लीड लगी हुई थी। (कमरे के बाहर मौजूद एसपी व डीएम।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।