फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी प्रकरण : कड़ी सुरक्षा में हुआ किशोरी का अंतिम संस्कार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 15 Oct 2020 06:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Barabanki Case: Teenager cremated under tight security, heavy police force deployed in village
शव को घर ले जाती पुलिस, जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक किशोरी बुधवार की शाम खेत में धान काटने गई थी। जहां उसकी हत्या कर दी गई। देर रात किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करवाया गया। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियो ग्राफी के बीच कराया गया है। मृतका के गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, प्रभारी एसपी आरएस गौतम समेत तमाम अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 




 
Barabanki Case: Teenager cremated under tight security, heavy police force deployed in village
कड़ी सुरक्षा के बीच शव को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिता के शर्ट से बंधे थे हाथ
आरोपियों ने हत्या से पहले मृतका के हाथ बांध दिए थे। किशोरी अपने पिता का शर्ट पहनकर खेत गई थी। आरोपियों ने किशोरी के हाथ पिता के शर्ट से ही बांधे थे। घटनास्थल पर मिले खून के निशान व अन्य बातों से यह भी सामने आ रहा है कि किशोरी व आरोपियों के बीच घटना के पहले जमकर हाथापाई भी हुई है। इसके बाद ही उसकी हत्या हुई है। मृतका के शरीर में भी चोट के कई निशान मिले है। 


 
Barabanki Case: Teenager cremated under tight security, heavy police force deployed in village
मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने लिया मौके का जायजा
गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे आईजी अयोध्या रेंज डॉ. संजीव गुप्ता ने पूरे मामले की जानकारी ली। आईजी ने मौके पर जाकर वहां का हाल देखा व पीड़ित परिवार से भी बात की। आईजी ने कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो पुलिस उनको छोड़ेगी नहीं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barabanki Case: Teenager cremated under tight security, heavy police force deployed in village
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
मिले महत्वपूर्ण सुराग
घटनास्थल पर फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की जांच जारी है। जिस धान के खेत में यह वारदात हुई है वहां से लेकर अन्य पहलुओं की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कई अहम सबूत भी एकत्र किए है, जिससे आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिल सकती है। वहीं घटनास्थल पर कैथा के फल मिले है, जिसके चलते डॉग स्क्वायड मौके से लेकर पड़ोस के एक गांव के बाहर तक गया जहां पर कैथा का पेड़ है, लेकिन इसके आगे न बढ़ने पर पुलिस अब इसी बीच में हत्या का राज तलाशने का प्रयास कर रही है। 



 
विज्ञापन
Barabanki Case: Teenager cremated under tight security, heavy police force deployed in village
सादी वर्दी में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी व सीओ के नेतृत्व में लगी पुलिस की पांच टीमें
प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय व सीओ सदर रामसूरत सोनकर के नेतृत्व में पांच पुलिस टीम लगी है। इन टीमों में एक टीम स्वाट, सर्विलांस, सतरिख थाना प्रभारी निरीक्षक की टीम, जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक की टीम व एक टीम मानपुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में बनाई गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed