{"_id":"5ed7679b8ebc3e9c9a5fcdaa","slug":"counseling-in-districts-for-69000-assistant-teachers-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश के बाद भी होती रही काउंसलिंग, आदेश मिलते ही स्थगित की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश के बाद भी होती रही काउंसलिंग, आदेश मिलते ही स्थगित की गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काउंसलिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने परिषदीय विद्यालयों में होने वाली 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मामले पर अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए जिलों में 3 जून से 6 जून तक काउंसलिंग होनी थी।
काउंसलिंग के पहले दिन ही प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश हाईकोर्ट ने दे दिया। इसके बाद भी प्रदेश के जिलों में काउंसलिंग होती रही। हालांकि लिखित में आदेश मिलने के बाद काउंसलिंग स्थगित कर दी गई। पूछने पर रायबरेली में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभी हमें शासनादेश नहीं मिला है। इसी तरह अयोध्या, गोंडा व लखनऊ जिले में भी आदेश मिलने तक काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रही।
कोर्ट का आदेश मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने फैसले पर निराशा जाहिर की। अयोध्या के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 318 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी। इसी तरह लखनऊ में भी लिखित में आदेश मिलने के बाद काउंसलिंग रोक दी गई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। वो खुश थे कि लंबी प्रक्रिया के बाद दो से तीन दिनों में उन्हें नियुक्ति पत्र मिल जाएगा लेकिन अब वो निराश हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दरअसल, याचियों ने शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के 13 सवालों पर आपत्ति जताई थी। याचियों का कहना था कि इन सवालों के उत्तर एनसीईआरटी की किताबों में कुछ और है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई आंसर सीट में उत्तर कुछ और है। जिस पर हाईकोर्ट ने एक जून को सुनवाई करते हुए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काउंसलिंग
- फोटो : amar ujala
बुधवार को जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि अभ्यर्थी विवादित प्रश्नों पर अपनी आपत्तियों को एक सप्ताह के अंदर राज्य सरकार को भेजे और राज्य सरकार इन आपत्तियों को यूजीसी को भेजेगी। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख तय की गई है। हाईकोर्ट के इस फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को झटका लगा है। बुधवार से प्रदेश के जिलों में काउंसलिंग शुरू हो गई थी और तीन से छह जून तक नियुक्ति पत्र भी दिए जाने थे। जब अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे तो उन्हें फैसले की जानकारी मिली।
विज्ञापन
5 of 5
काउंसलिंग
- फोटो : amar ujala
गोंडा में कुल 1620 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 3 जून से 6 जून तक दस्तावेज जमा करने थे। काउंसलिंग चल रही थी। इस दौरान एक महिला भीड़ व गर्मी के कारण बेहोश हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।