फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुरालियों से परेशान होकर कांस्टेबल ने लगाई फांसी, फोन पर भेजा सुसाइड नोट

Wed, 18 Apr 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
constable commits suicide in lucknow
डेमो

लखनऊ के पारा इलाके में किराए के मकान में रहने वाले कांस्टेबल पीयूष सक्सेना (27) ने सोमवार देर रात को फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले पीयूष ने परिवारीजनों, परिचितों और कुछ रिश्तेदारों को सुसाइड नोट मोबाइल पर भेज दिया। 

constable commits suicide in lucknow
डेमो - फोटो : SELF
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पारिवारिक कलह से खुदकुशी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर पारा अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मूलरूप से फर्रूखाबाद के बदनपुर निवासी पीयूष सक्सेना यूपी पुलिस में कांस्टेबल था। उसकी तैनाती पुलिस लाइन्स में थी। पीयूष पारा के भव्यापुरम में एसआई संजय मिश्रा के मकान में रहता था।
constable commits suicide in lucknow
पीयूष सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
संजय की तैनाती गोरखपुर में है। पीयूष के परिवार में मां शारदा, पत्नी रितिका, सात साल की बेटी दीपाली व पांच साल का बेटा अर्नव हैं। पीयूष आलमबाग निवासी एक न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात था। इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीयूष की पत्नी रितिका से काफी दिनों से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद के बाद रितिका बच्चों को लेकर एलडीए कॉलोनी स्थित मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
constable commits suicide in lucknow
- फोटो : डेंमो
किराए के मकान में कांस्टेबल पीयूष और उसकी मां शारदा थी।  इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से पीयूष का सुसाइड नोट मिला। उसने आत्महत्या के लिए पत्नी, साली और ससुराल के अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया। लिखा है कि सास उसके बेटे को हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहती थी। जिसमें परिवार में विवाद होता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed