बदल गया पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों का माहौल, अब हर तरफ वीरानियां, हटाई गई सुरक्षा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर- 12.30 बजे, 13-ए, माल एवेन्यू में हुई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी
13-ए, माल एवेन्यू के जिस बंगले में परिंदों को भी पर फैलाने की इजाजत नहीं थी, वहां से मायावती का नाता टूटते ही बंगला खास से आम हो गया। बंगले की भव्यता भले ही महल जैसी हो, लेकिन वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया है। दोपहर में राज्य संपत्ति विभाग की टीम बंगले में बेरोक टोक दाखिल हुई। वर्षों से मायावती के साथ काम कर रहे स्टाफ के कुछ सदस्य बंगला खाली होने का दुखी दिखे। विभाग की टीम ने कमरों, हॉल, अतिथि गृह सहित कुर्सियों, टेबल से लेकर सोफा, बेड एलईडी, फ्रिज को रिकॉर्ड में दर्ज किया। पूरे बंगले की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। बसपा संस्थापक कांशीराम से जुड़ी वस्तुओं और स्थानों की अलग से रिपोर्ट तैयार की।
दोपहर- 2 बजे, अखिलेश के बंगले में बचा है छिटपुट सामान
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 4, विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास अब रौनक पूरी तरह गायब है। निजी स्टाफ के कुछ लोग अभी बंगले पर हैं लेकिन सुरक्षा के लिए बने कक्ष खाली हैं। दोपहर में बंगले के भीतर एक मेटाडोर गई। पूछने पर पता चला कि इसमें कुछ सामान लदकर जाना है। पहली मंजिल पर दो-तीन लोग सामान की पैकिंग कर रहे थे। सामान कहां जाएगा यह कोई बताने को तैयार नहीं। स्टाफ के लोग बंगले के भीतर निरीक्षण से रोकते हैं। कहते हैं- बंगला खाली हो चुका है लेकिन छिटपुट सामान बचा है। अखिलेश ने राज्य संपत्ति विभाग को अभी बंगले की चाबी नहीं सौंपी है।
देखें- इसी आलीशान बंगले को मायावती ने कर दिया खाली, मीडिया को खुद दिखाए अंदर के नजारे, तस्वीरें
दोपहर 2.15 बजे, मुलायम का बंगला खाली, कब्जा भी दिया
मुलायम सिंह यादव के 5, विक्रमादित्य मार्ग बंगले का मुख्य गेट और अस्थायी गेट बंद था। मुख्य द्वार के पास छोटा गेट खुला था, सिक्योरिटी पूरी तरह हट चुकी थी। भीतर मुलायम सिंह के स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन चहल-पहल नदारद थी। मुलायम सिंह का सारा सामान शिफ्ट हो चुका है। उनका स्टाफ राज्य संपत्ति विभाग को चाबी सौंपकर कब्जा दे चुका है। राज्य संपत्ति विभाग के सिविल व इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी सामान की लिस्ट (इन्वेंटरी) बनाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बंगले का निरीक्षण किया।
देखें- इसी आलीशान बंगले को मायावती ने कर दिया खाली, मीडिया को खुद दिखाए अंदर के नजारे, तस्वीरें
दोपहर-2.30, राजनाथ के आवास में पसरा सन्नाटा
केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह 4, कालिदास मार्ग आवास खाली कर चुके हैं। दोपहर में इस बंगले का मुख्य द्वार बंद और साइड का गेट खुला था। भीतर प्रवेश करते ही सुरक्षा कक्ष में कोई कर्मचारी नहीं था। हालांकि बाहर की तरफ कुछ सुरक्षाकर्मी बैठे मिले।