फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP gears up for elections; Amit Shah to visit state on October 30; meeting with party organization

यूपी: चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, 30 अक्तूबर को अमित शाह करेंगे प्रदेश में दौरा; संगठन के साथ बैठक

Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM IST
सार

UP Assembly elections:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आएंगे। इस बैठक में चुनाव पर चर्चा होने जा रही है। 

विज्ञापन
UP: BJP gears up for elections; Amit Shah to visit state on October 30; meeting with party organization
अमित शाह आएंगे लखनऊ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आएंगे। वह इस दौरान विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, चारों सह प्रभारी, यूपी के सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर मुहर लगाने की कवायद में जुटी है। दरअसल, प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अमित शाह के दौरे के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की तैयारियों और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा होनी है। इस दौरान वर्तमान विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा जा सकता है ताकि टिकट वितरण के लिए आगे की रणनीति बनाई जा सके। शाह पार्टी नेताओं को चुनाव में जीत का रोडमैप बताने के साथ उनके दायित्वों के बारे में निर्देश भी दे सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा सियासी माहौल पर भी चर्चा होगी। वहीं प्रदेश और जिला स्तर के संगठन की स्थिति की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन


युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी के कई चेहरों को जगह मिली है। देवरिया निवासी निखिल मणि तिवारी को मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। इसी तरह मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अयोध्या निवासी हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। मेरठ निवासी विनीत वत्स त्यागी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वह मोर्चा के प्रदेश कार्यालय के प्रभारी हैं। इसके अलावा मऊ निवासी शक्ति सिंह, प्रयागराज निवासी शैलेंद्र मौर्या और नोएडा निवासी सतेंद्र अवाना को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed