फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की सूरत बदल देंगे सीएम की तरफ से मिले ये 8 तोहफे

Tue, 20 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh to inaugurate various projects in lucknow
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को शहरवासियों को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। शिलान्यास और लोकार्पण के मेगा कार्यक्रम में करीब 3500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लखनऊ को  म‌िले। 
cm akhilesh to inaugurate various projects in lucknow
‌सीजी ‌स‌िटी - फोटो : amar ujala
इनसे जहां खेलों की सुविधाएं बेहतर होंगी, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से भी लखनऊ को मजबूती मिलेगी। यह सुविधाएं सीजी सिटी, जेपीएनआईसी, एसजीपीजीआई, किसान बाजार विभूतिखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में म‌िलीं। 
cm akhilesh to inaugurate various projects in lucknow
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जेपीएनआईसी - फोटो : amar ujala
योजना : स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जेपीएनआईसी
फायदा : जयप्रकाश नारायन इंटनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के लोकार्पण के साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। यहां एलडीए ने ऑल वेदर स्विमिंग पूल (ओलंपिक साइज), डाइविंग पूल, किड्स पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, मल्टीपर्पज कोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया है। इन सुविधाओं का उपयोग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में किया जा सकेगा।
लागत : 850 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
cm akhilesh to inaugurate various projects in lucknow
‌क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : amar ujala
योजना : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
फायदा : सीजी सिटी में ही बन रहे 50,000 सीट की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है। यहां 7-10 दिसंबर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच भी हो चुका है। दर्शक दीर्घा में कवर, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड, खिलाड़ियों के लिए साउथ पवेलियन का काम पूरा हो चुका है। यहां मार्च में निजी कंपनी द्वारा आईपीएल मैच कराए जाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में मैदान और नौ विकेट का निर्माण पहले ही हो चुका है।
लागत : 500 करोड़ रुपये
विज्ञापन
cm akhilesh to inaugurate various projects in lucknow
हॉकी - फोटो : demo pic
योजना : पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम, विजयंतखंड
फायदा : हॉकी के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तैयार किया गया। यहां खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ जैसी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका खेल निखर सके। इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने कराया है। गोमतीनगर के विजयंतखंड में काम पूरा हो चुका है। लोकार्पण के बाद यहां मैच खेले जाएंगे।
लागत : 23.5 करोड़ रुपये
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed