लखनऊ में जहां स्मार्ट पुलिसिंग और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की बात की जा रही है। वहीं पुलिसकर्मियों की ये तस्वीरें सारे दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। क्लिक करके देखें तस्वीरें।
2 of 7
पिकेट पर सोते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की निर्देश के बावजूद हाईवे छोड़ बाकी सड़कों पर गश्त के दौरान पुलिस सोती रहती है। रामपुर बेहड़ा तिराहे और हाईवे स्थित पिकेट के सिपाही भूसा लदे वाहनों से धन उगाही करते मिले। इटौंजा ओवरब्रिज चौराहे की पिकेट से पुलिसकर्मी गायब मिले।
3 of 7
कुमरावां चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
नेवादा पेट्रोल पंप पिकेट के पुलिसकर्मी गायब मिले। मानपुर टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं थे। माधवपुर ढाबे के पास पुलिस जीप जरूर मुस्तैद मिली। महोना पुलिस चौकी, अमानीगंज, गोधना चौराहा, करीमनगर पुलिस पिकेट पर भी कोई पुलिसकर्मी नही मिला। कुम्हरावां चौराहे पर भी पिकेट के पुलिसकर्मी सोते मिले।
4 of 7
माधोपुर ढाबा, इटौंजा
- फोटो : amar ujala
महोना-कुम्हरावां रोड के कन्हईपुर पेट्रोल पंप पर 100 नंबर की पीआरवी के पुलिसकर्मी सोते मिले। महिगवां पुलिस चौकी में कोई नहीं मिला। यहीं हालत महिगवां चौराहे के भी रहे।
5 of 7
सोते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
चंद्रिका देवी मोड़, हवाई अड्डा मोड़, अस्ती रोड तिराहे पर भी पिकेट पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। पहाड़पुर व संसारपुर चौराहे पर पुलिसकर्मी पिकेट में सोते मिले। यही स्थिति छठा मील चौराहे व रैथा रोड स्थित सैरपुर चौराहा पुलिस पिकेट की भी रही।