Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A dispute over bathing buffaloes in a pond led to bloody clashes and lathi-charge; FIR filed against

लखनऊ: भैंसों को तालाब में नहलाने के विवाद में खूनी संघर्ष, चलीं लाठियां; 16 नामजद समेत 36 पर एफआईआर

Sun, 08 Nov 2026 02:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

Controversy in Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव के रायपुर गांव में भैंसों को तालाब में नहलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं।

विज्ञापन
Lucknow: A dispute over bathing buffaloes in a pond led to bloody clashes and lathi-charge; FIR filed against
लखनऊ में विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में भैंसों को तालाब में नहलाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने जातिसूचक गालियां देने के साथ आठ हजार रुपये और अंगूठी छीनने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाने और परिवार के सदस्यों को पीटने की शिकायत की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास, बलवा और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में कुल 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।   रायपुर निवासी विनोद कुमार के मुताबिक, सात नवंबर की शाम करीब चार बजे वह सूर्यनारायण सिंह यादव के यहां शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे विलाल ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए अपशब्द कहे। आरोप है कि विरोध करने पर विलाल ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कामिल, विलाल, साहिल, अयाज, फैसल, ननकू, मुस्ताक, सद्दाम और मोबीन समेत 15-16 लोग वहां पहुंच गए और सभी ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब उनके भाई बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन


 विनोद के सिर पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गए। होश आने पर उनकी अंगूठी और जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये गायब मिले।   वहीं, दूसरे पक्ष के साहिल ने बताया कि वह मूलरूप से उसरना (इटौंजा) का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर में परिवार के साथ रहकर दूध का कारोबार करता है। सात नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी भैंसों को रायपुर के तालाब में नहलाने ले गया था, जहां छोटू और उसके साथियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके करीब आधे घंटे बाद छोटू, उसकी पत्नी, मां और दो भाइयों के साथ-साथ रामस्वरूप, खेउवा, कौशल और अतुल समेत 15-20 लोग उसके घर पहुंच गए। हमलावरों ने पहले ईंट-पत्थर फेंके और फिर घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में साहिल, उसके भाई विलाल व कामिल, मां सईदुन तथा चाचा रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साहिल के मुताबिक, हमले में परिवार के कई सदस्यों के सिर फट गए और काफी खून बहा। झगड़े के दौरान उसकी मां के कान के सोने के टॉप्स भी कहीं गिर गए। 


आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास, बलवा और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed