सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी-बच्चे संग की सुसाइड
मड़ियांव थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे किराना व्यवसायी ने बैंक अफसर की चेतावनी व सूदखोरों की धमकी से घबराकर सोमवार रात पत्नी व बेटे समेत जान दे दी।
सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी-बच्चे संग की सुसाइड
दरवाजा भीतर से बंद होने पर किरायेदार ने मंगलवार शाम सीतापुर से उसके भाई को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो व्यवसायी बेड पर मृत पड़ा था और पत्नी व बेटे का शव फर्श पर मिला। पास में सल्फास के दो खाली पाउच व कटोरी मिली।
सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी-बच्चे संग की सुसाइड
एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश ने बताया कि मड़ियांव थाने के गांव सेमरा गौढ़ी निवासी किराना व्यवसायी इंद्र प्रकाश वर्मा (30) उसकी पत्नी कल्पना (30) व बेटे रोहिताश (11) ने सोमवार देर शाम घर का दरवाजा भीतर से बंद करने के बाद जहर पीकर खुदकुशी कर ली। सेवा अस्पताल में कार्यरत किरायेदार सुरेंद्र व इंद्रेश ने दरवाजा न खुलने पर इंद्र प्रकाश के भाई सूर्यप्रकाश को फोन किया। बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज के छात्र सूर्यप्रकाश ने अपने बड़े भाई ज्ञानप्रकाश को कॉल की।
सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी-बच्चे संग की सुसाइड
सीतापुर के सिधौली थाने के सुरैंचा में शिक्षक ज्ञानप्रकाश देरशाम मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी कोई आहट न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी के घर से आंगन तक पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिवारीजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बेड पर इंद्र प्रकाश का शव पड़ा मिला। फर्श पर कल्पना व रोहिताश मृत पड़े थे। तीनों के शरीर नीले पड़ चुके थे।
सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी-बच्चे संग की सुसाइड
बेड के नीचे सल्फास के खाली पाउच व एक कटोरी मिली जिस पर सफेद पदार्थ जमा था। माना जा रहा है कि दंपती ने रोहिताश को सल्फास पिलाने के बाद खुदकुशी की। छोटे भाई, उसकी पत्नी व बेटे के शव के पास बिलख रहे ज्ञानप्रकाश ने पुलिस को बताया कि इंद्र प्रकाश ने 2009 में लखनऊ में घर बनाने के साथ सीतापुर रोड स्थित जेजे मार्केट में जनरल स्टोर खोला था।