फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती कार बनी आग का गोला , चालक ने ऐसे बचाई जान, देखें तस्वीरें..

Thu, 30 Nov 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Nov 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
burning car on the road in lucknow
कार में अचानक लगी आग - फोटो : amarujala
लखनऊ गोमतीनगर में बुधवार दोपहर फन मॉल के सामने से निशातगंज की ओर जा रही कार में अचानक लपटें उठने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में उसके कुछ बाल जल गए।
burning car on the road in lucknow
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी सोनू सिंह टैक्सी परमिट की कार लेकर मॉल के सामने से पेपर मिल कॉलोनी की तरफ जा रहा था। रास्ते में पान की दुकान के पास उसने कार रोकी और पान मसाला लेकर कुछ दूर चला था कि तार जलने की गंध महसूस हुई। 
burning car on the road in lucknow
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : amarujala
इसके साथ उसे लपटें उठती दिखीं। आननफानन सोनू कार से कूदा और शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। उसने दमकल दस्ते को फोन किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी। सोनू ने दस्ते पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
burning car on the road in lucknow
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : amarujala
कन्नौज के मूल निवासी सोनू ने बताया कि तीन महीने पहले उसने पेट्रोल-सीएनजी चालित नई कार खरीदी थी। उसे  ट्रैवल एजेंसी से संबद्ध किया और खुद चलाता था। कहा कि पेट्रोल या सीएनजी टैंक तक आग पहुंचने से धमाके का खतरा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed