सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने फिल्म पद्मावती के एक गाने 'घूमर' पर परफॉर्मेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से देश भर में हंगामा मच गया। अपर्णा ने ये परफॉर्मेंस अपने भाई अमन बिष्ट की सगाई के एक कार्यक्रम में लखनऊ में दी थी। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए करणी सेना ने कहा है कि ये बेहद निराशाजनक है जिसके लिए हम लड़ रहे हैं। उसी राजपूतानी शान की परवाह न करते हुए अपर्णा ने परफॉर्मेंस दी। ये संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अगर वो सच में घूमर को बहुत पसंद करती हैं तो हम उन्हें ओरिजन घूमर और दूसरे राजस्थानी गीत भेज देंगे।
पद्मावती: ये देखें, मुलायम की छोटी बहू के वीडियो की तस्वीरें, इन्हीं पर मच गया था बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन