बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उमा शंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ के विपुल खंड गोमती नगर स्थित आवास पर रखा गया है जहां दोपहर 12:00 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
दोपहर 12 बजे के पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास खनवर, नगरा, तहसील रसड़ा, जनपद बलिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह यूपी में बसपा के अकेले विधायक थे और बसपा सुप्रीमो मायावती के भरोसेमंद नेताओं में शुमार किए जाते थे।
3 of 5
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : amar ujala
उमाशंकर सिंह बीमारी के बावजूद राजनीति में खासा सक्रिय थे। दो दिन पहले उन्होंने अस्पताल से फोन कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सपा विधायक आलम बदी के निधन पर अपनी और पार्टी की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की थी।
उनके निधन पर मायावती ने कहा कि लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह का निधन दुखद है। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है।
5 of 5
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : amar ujala
मायावती ने इस दौरान उमा शंकर सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी।