फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   248 unfit school vehicles plying without permits

Lucknow News: बगैर परमिट फराटा भर रहे 248 अनफिट स्कूली वाहन

Tue, 22 Sep 2026 04:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
248 unfit school vehicles plying without permits
लखनऊ। राजधानी में बगैर परमिट के सड़कों पर फराटा भर रहे 248 अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इनके अलावा 15 साल की उम्र पार कर चुके 452 स्कूली वाहन भी बच्चों को लाने-ले जाने के काम में लगे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। अब ऐसे वाहन चलते पाए गए तो संबंधित स्कूलों पर आरटीओ का चाबुक चलेगा। इस संबंध में सोमवार को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

राजधानी में 256 स्कूलों में वाहनों से बच्चों की आवाजाही है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि अनफिट वाहनों के संबंध में स्कूल प्रबंधनों को जुलाई से लेकर अब तक तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। हालांकि, न तो इनका जवाब दिया गया और न ही इनकी फिटनेस करवाने के लिए कोई कार्रवाई की गई। अब इन वाहनों को सीज करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से चिह्नित 700 में से 452 वाहन 15 साल की मियाद पूरी कर चुके हैं। इनमें से 100 वाहनों के स्वामियों ने स्क्रैप करवाकर चेचिस सरेंडर कर दी है। हालांकि, लोन होने के कारण सरेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। बाकी वाहनों का डाटा परिवहन विभाग में अभी फीड नहीं हो सका है। इनमें से अधिकतर लगभग 20 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed