{"_id":"5ae044234f1c1b56098b64ea","slug":"boy-tried-to-rape-a-girl-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल की बच्ची के हौसले को सलाम, अपनी आबरू बचाने के लिए दरिंदे से इस तरह भिड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल की बच्ची के हौसले को सलाम, अपनी आबरू बचाने के लिए दरिंदे से इस तरह भिड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं-बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकना है तो जरूरत चिनहट की 12 वर्षीय किशोरी के जैसा साहस दिखाने की है। जिस तरह से चिनहट निवासी किशोरी ने दुराचारी को उसके मकसद में कामयाब होने से रोका और पुलिस के हवाला किया, वह काबिले-तारीफ है।
2 of 5
डेमो
घटना मंगलवार दोपहर की है। मूलत: बाराबंकी निवासी किशोरी माता-पिता के साथ फैजाबाद रोड पर एक गांव में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर परिवारीजन काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला हिमांशु उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुराचार की कोशिश की।
3 of 5
डेमो
किशोरी ने शोर मचाया तो उसका मुंह व गला दबा दिया। इज्जत और जान बचाने के लिए किशोरी उससे भिड़ गई। उसने अपने नाखूनों को हथियार बनाकर हिमांशु पर हमला कर दिया। शोर मचा कर उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी हिमांशु
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर चिनहट राजुकमार सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
किशोरी के परिवारीजनों का कहना है कि वह शिकायत लेकर थाना पहुंचे जहां दरोगा भूटान सिंह ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, किशोरी के परिवारीजन कार्रवाई के लिए अड़े रहे। देर रात तक पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।